{"_id":"603fd0ab8ebc3ee61b33493b","slug":"25-cow-found-dead-in-truck-auraiya-news-knp6154178156","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से 25 मृत गोवंश मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक से 25 मृत गोवंश मिले
विज्ञापन
अजीतमल। कोतवाली पुलिस ने एक ट्रक से 25 मृत और एक जिंदा गोवंश बरामद किए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गोवंशों की मौत दम घुटने से होने की बात सामने आई है। पुलिस ने गोवंशों के शवों को दफना दिया। ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
कोतवाली के निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला की सूचना पर एक मार्च की रात अनंतराम चौकी प्रभारी चंद्रिका प्रसाद यादव ने हाईवे पर घेराबंदी की। औरैया की ओर से आ रहे ट्रक चालक ने पुलिस देख स्पीड बढ़ा दी। पुलिस ने ओवरटेक किया तो चालक ने रौंदने का प्रयास किया। टोल प्लाजा निकलने के बाद सुरांयदा मोड़ के पास हाईवे पर ट्रक छोड़कर सभी भाग गए।
कोतवाली निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि ट्रक में 25 मृत तथा एक जिंदा गोवंश बरामद हुआ है। पशु क्रूरता, गोवध अधिनियम तथा पुलिस टीम पर हमले आदि धाराओं में चालक व ट्रक मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. कैलाश बाबू ने बताया कि गोवंशों की मौत दम घुटने से हुई है।