फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   23 crore loan

सहकारिता विभाग का 23 करोड़ बकाया

Sun, 07 Feb 2021 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
23 crore loan
औरैया। सहकारी बैंक और सहकारी समितियों के बकायेदार पंचायत चुनाव लड़ने से वंचित हो सकते हैं। शासन ने पंचायत चुनाव के उम्मीदवारों के लिए अदेय प्रमाण पत्र अनिवार्य कर दिया है। दो भूमि विकास बैंक व 60 सहकारी समितियों का 2285 लोगों पर 23.19 करोड़ रुपये का कर्ज है। ऐसे में चुनाव लड़के लिए अदेय प्रमाण पत्र के लिए इन्हें बकाया चुकाना होगा।
विज्ञापन

जिले की बिधूना भूमि विकास बैंक पर चार करोड़ व शहर में दो करोड़ 87 लाख रुपये के कुल 450 बकायेदार हैं। इसी तरह 60 सहकारी समितियों पर 1835 लोगों पर 16 करोड़ 32 लाख का बकाया है। प्रशासन के तमाम प्रयासों के बाद भी बकाया जमा नहीं किया गया है। शासन ने ऐसे लोगों पर शिकंजा कसने के लिए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दावेदारों को सहकारिता विभाग से अदेय प्रमाण पत्र लेना अनिवार्य कर दिया है। इससे इन बकायेदारों में धुकधुकी बढ़ गई है। बैंक व सहकारी समितियों के मिलाकर कुल 2285 बकायेदारों पर करीब 23 करोड़ 19 लाख रुपये की बकायेदारी है। जिसमें जिले के कई दिग्गज लोग भी शामिल हैं, जो पंचायत चुनाव में जोर-आजमाइश के लिए तैयार हैं। ऐसे लोगों को अब अपना बकाया जमा करके अदेय प्रमाण पत्र लेना होगा, तभी वह चुनाव लड़ सकेंगे।
विज्ञापन

बकायेदार की मृत्यु पर वारिस भी दायरे में
बकायेदार की मृत्यु के बाद वारिस को बकाया जमा करना होगा। बकाया जमा करने पर ही यदि वारिस चुनाव लड़ना चाहे तभी उसका नामांकन होगा। यही स्थिति सहभागीदार पर भी लागू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भूमि विकास बैंक व सहकारी समितियों का लगभग 23 करोड़ 19 लाख रुपये 2285 लोगों पर बकाया है। ऐसे लोग अब तभी चुनाव लड़ सकेंगे, जब वह बकाया जमा करेंगे। तभी उन्हें विभाग से अदेय प्रमाण पत्र प्राप्त होगा। - कमलकांत मिश्रा, एआर कोऑपरेटिव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed