{"_id":"5cb235b3bdec221444249113","slug":"21555183027-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांगों के लिए बूथ पर मौजूद रहे व्हीलचेयर: प्रेक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांगों के लिए बूथ पर मौजूद रहे व्हीलचेयर: प्रेक्षक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। कन्नौज लोकसभा क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक ने शनिवार को ककोर स्थित कलक्ट्रेट सभागार कक्ष में सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेट और नोडल अधिकारियों के साथ बैठक कर चुनावी तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण, भयमुक्त माहौल के साथ चुनाव कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी पीठासीन अधिकारी ईवीएम और वीवीपैट का अच्छी तरह से प्रशिक्षण प्राप्त कर लें। उन्होंने सेक्टर मजिस्ट्रेट को भी निर्देश दिए कि वह भी ईवीएम एवं वीवीपैट का प्रशिक्षण प्राप्त कर लें जिससे कि मॉक पोल के समय यदि कोई दिक्कत आती है तो सेक्टर मजिस्ट्रेट उसका मौके पर ही निस्तारण कर सके। साथ ही स्ट्रांग रूम के बाहर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए।
जिला मुख्यालय स्थित कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में प्रेक्षक वेद प्रकाश ने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए कि मतदान के दिन प्रत्येक दो घंटे के अंतराल पर सभी बूथों पर पहुंचते रहें। उन्होंने डीएम अभिषेक सिंह मीणा से कहा कि सभी बूथों पर पेयजल, शौचालय, रैंप, छाया आदि जैसी न्यूनतम सुविधाएं अवश्य मौजूद रहें। कहा कि दिव्यांगों के लिए व्हीलचेयर अवश्य होनी चाहिए। जिस बूथ पर दिव्यांग मतदाता हो वहां पहले से ही पर्याप्त मात्रा में व्हील चेयर उपलब्ध करा ली जाए।
उन्होंने कहा कि जो चुनाव कर्मी चुनाव में लगे होने के कारण अपना वोट बूथ पर जाकर नहीं डाल पा रहे हैं वह अपना वोट पोस्टल बैलट के माध्यम से जरूर डालें। इसके लिए पहले से ही पोस्टल बैलट प्रर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। प्रेक्षक द्वारा डीएम से सभी बूथों पर विद्युत व्यवस्था होने के संबंध में पूछने पर डीएम अभिषेक सिंह ने बताया कि लगभग सभी बूथों पर विद्युत की व्यवस्था हो गई है। कुछ मतदान केंद्र जो शेष रह गए हैं, चुनाव से पहले तीन-चार दिन पहले विद्युत की व्यवस्था करा दी जाएगी। बैठक के बाद प्रेक्षक वेद प्रकाश ने मंडी समिति में स्ट्रांग रूम का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी विजय बहादुर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी, सीडीओ श्रीकृष्ण त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अनुपम शुक्ला के अलावा सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट, नोडल अधिकारी, सहायक नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।