फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   तेरह लाख गबन की जांच को दबाने में जुटा डाकघर

तेरह लाख गबन की जांच को दबाने में जुटा डाकघर

Fri, 16 Feb 2018 10:41 PM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
तेरह लाख गबन की जांच को दबाने में जुटा डाकघर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

दिबियापुर।
एनटीपीसी स्थित उपडाकघर में 13 लाख रुपये गबन के मामले में डाक निरीक्षक से लेकर विवेचक एवं रिपोर्टकर्ता ने इस मामले को दबाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। इस मामले को गंभीरता को समझने के बावजूद पहले डाकनिरीक्षक छुट्टी लेकर चले गए वहीं रिपोर्ट दर्ज होने के एक सप्ताह बीतने के पहले विवेचक अब शुक्रवार की शाम प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार के छुट्टी में जाने के कारण जांच शुरू नहीं हो पाई है। इस मामले में डाकनिरीक्षक 13 लाख के गबन के मामले को नजरअंदाज करते हुए बताते हैं कि रिपोर्टकर्ता दो दिनों से प्रतिदिन कार्यालय में पहुंचकर काम निबटा रहे हैं। अब मंगलवार को ही डाक निरीक्षक कार्यालय पहुंचेंगे। सूत्रों द्वारा बताया जा रहा कि डाकघर के उच्चस्तर के अधिकारी विभागीय क्षवि खराब होने की वजह से इस मामले को दबाने में जुटे हैं।

कब शुरू होगी जांच-
पिछले सप्ताह दिबियापुर थाने में एनटीपीसी उपडाकघर में 13 लाख रुपए गबन की रिपोर्ट डाक निरीक्षक योगेश कुमार ने उपडाकघर के उपडाकपाल विवेक कुमार एवं सहायक उपडाकपाल जयप्रकाश के खिलाफ दर्ज कराई थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पहले दो दिनों तक रिपोर्ट कर्ता डाक निरीक्षक योगेश कुमार छुट्टी पर चले गए। तीसरे दिन महाशिवरात्रि का अवकाश होने के कारण कार्यालय बंद रहा। लगातार दो दिनों से योगेश कुमार दिबियापुर डाकघर में बैठकर काम निबटा रहे हैं। लेकिन अब विवेचक प्रेमानंद शर्मा के छुट्टी पर जाने के कारण विवेचना लटक गई है। हालांकि गुरुवार की शाम प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया था कि विवेचक के अवकाश पर जाने के बाद विवेचना दूसरे को हस्तांतरित की जा रही है। लेकिन शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ही अवकाश पर चले गए। उनके स्थान पर मौजूद प्रभारी थानाध्यक्ष एसआई ओमकारनाथ का कहना है कि उन्हें जानकारी नहीं है कि जांच किसे सौंपी गई है। इस संबंध में डाक निरीक्षक योगेश कुमार का कहना है कि उन्होंने थाने में सूचना भी भिजवाई थी। लेकिन कोई जांच करने नहीं आया। उनके एक रिश्तेदार का एक्सीडेंट हो गया है। इसलिए वह शनिवार को अवकाश पर रहेंगे। जबकि सोमवार को आफीसियल टूर पर रहेंगे। मंगलवार को ड्यूटी पर पहुंचेगे। यहां बता दें कि रिपोर्टकर्ता से आवश्यक दस्तावेज मिलने के बाद ही थाना पुलिस जांच शुरू कर पाएगी।
विज्ञापन


- 13 लाख गबन की जांच को दबाने में जुटा डाकघर
- पहले डाकनिरीक्षक अब विवेचक और वादी की अवकाश से लटकी जांच
- एनटीपीसी उपडाकघर में 13 लाख रुपये गबन का मामला

































































































































































































































































































फॉलोअप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed