{"_id":"5a4a6f7f4f1c1bc5668b8508","slug":"21514827647-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंद्रह घंटे ठप रही पूरे शहर की बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंद्रह घंटे ठप रही पूरे शहर की बिजली आपूर्ति
Updated Mon, 01 Jan 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। शहर में रविवार की रात में 15 घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। शहरवासियों को नये साल में पहले दिन की शुरूआत पानी के लिए हैंडपंपों पर लाइन लगाकर करनी पड़ी। लाइन मैन पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता मिलने की मांग पर अड़े रहे। पीड़ित परिवार को कार्यदायी संस्था की ओर से मुआवजा के आश्वासन के बाद ही बिजली कर्मियों ने फाल्ट ठीक किया। तीन बजे बिजली आपूर्ति शुरू हो सकी।
कोतवाली क्षेत्र के यमुना रोड विद्युत सब स्टेशन के पास खंभे में चढ़े दूसरे लाइन मैन को टार्च दिखा रहे लाइनमैन की बाइक की टक्कर से मौत हो गई थी। लाइनमैन की मौत के बाद परिजनों ने मुआवजे के लिए हंगामा शुरू कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंचे एडीएम ने परिजनों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
लाइन मैन रामऔतार ने बताया कि फीडर दो व 33 हजार केवीए में फाल्ट होने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। इसे दोपहर बाद ठीक कर दिया। तीन बजे से बिजली आपूर्ति शुरू की जा सकी। वहीं, अधिशासी अभियंता पीराम ने बताया कि विद्युत हादसे में लाइन मैन की मौत के कारण लाइन मैन मुआवजा दिलाने की मांग पर अड़े थे। कार्यदायी संस्था से पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक उन्हें मिल चुका है। जिसे वह शीघ्र ही पीड़ित परिवार को सौंप देंगे।
विज्ञापन
उधर, नये साल की शुरूआत बिजली विभाग ने गलत कर दी। बिजली गायब रहने से पानी की किल्लत पैदा हो गई। सुबह उठते ही लोग बिजली न आने से बाल्टी लेकर हैंडपंपों पर खड़े दिखाई दिए। मोहल्ला सत्तेश्वर निवासी अजय शर्मा ने बताया कि रात में बिजली गुल रहने से कोई दिक्कत नहीं थी, लेकिन परेशानी सुबह भी बिजली के गायब होने से हुई। इसके चलते दुकान जाने में भी विलंब हुआ। वहीं, छात्र मनीष मिश्रा ने बताया कि बिजली गुल रहने से नये साल का मजा भी किरकिरा हो गया। गीजर बंद रहने से नहाने में परेशानी हुई।