फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   21 year old hanged himself while parent denied permission for domesticate dog

कुत्ता लाने से मना करने पर खफा युवक फांसी पर झूला, मौत

Sun, 13 Feb 2022 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
21 year old hanged himself while parent denied permission for domesticate dog
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बनारसीदास में परिजनों से दूसरा कुत्ता घर लाने से मना करने पर युवक ने रविवार को फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के समय परिवार के लोग घर से बाहर गए थे।
विज्ञापन

मोहल्ला बनारसीदास निवासी कल्लू पाल का बेटा अंकित (21) ने शाम करीब पांच बजे अपने घर में छत पर बने टिन शेड के कमरे में रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय अंकित घर में अकेला था। मां पड़ोसी के घर गई थी। पिता कल्लू मिठाई की दुकान गए थे। शाम पांच बजे कल्लू दुकान बंद करके घर पहुंचे, तो
विज्ञापन

अंकित नजर नहीं आया। उन्होंने छत पर जाकर देखा, तो अंकित फंदे पर लटकता मिला। पास में ही उसका मोबाइल टूटा पड़ा था। कल्लू की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके मुआयना किया। परिवार ने पुलिस को बताया कि अंकित घर में कुत्ता लाने की जिद कर रहा था। एक कुत्ता घर में पहले से होने की बात कहते हुए दूसरा कुत्ता लाने से मना कर दिया था। इसी बात से खफा होकर अंकित ने यह कदम उठाया है। कोतवाली प्रभारी रवि श्रीवास्तव के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed