{"_id":"59ee1d834f1c1bee688b70c3","slug":"201508777347-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्य में शिथिलता बरतने पर ग्राम प्रधान व सचिव को नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्य में शिथिलता बरतने पर ग्राम प्रधान व सचिव को नोटिस जारी
Updated Mon, 23 Oct 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। प्राथमिक विद्यालय देवरपुर में शौचालय का मरम्मत कार्य न कराए जाने एवं खुले बाजार से सोलर लाइटें खरीदने पर डीपीआरओ ने ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्होंने तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण दिए जाने के निर्देश दिए हैं।
डीपीआरओ के.के अवस्थी ने बताया कि उन्होंने देवरपुर ग्राम प्रधान रामदेवी एवं ग्राम पंचायत सचिव बाबू सिंह को प्राथमिक विद्यालय में शौचालय का आधुनिकीकरण/मरम्मत का कार्य किए जाने के निर्देश विगत दिनों दिए थे। इसके अलावा वाल पेंटिंग का कार्य कराए जाने के लिए भी निर्देशित किया था। उन्होंने बताया कि ग्राम प्रधान रामदेवी की ओर से वित्तीय नियमों की अनदेखी कर खुले बाजार से सोलर लाइटें खरीदी गई। कार्य के प्रति लापरवाही बरतने पर डीपीआरओ ने ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
उन्होंने कहा कि अगर तीन दिन के अंदर उनकी ओर से स्पष्टीकरण नहीं दिया गया तो संबंधित के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा अगर किसी ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत सचिव की ओर से कार्य के प्रति लापरवाही बरती जाती है तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।