{"_id":"59ce8f2d4f1c1bcc538b4f34","slug":"201506709293-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर लेखपाल गए हड़ताल पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर लेखपाल गए हड़ताल पर
Updated Fri, 29 Sep 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। तहसील में गुरुवार को लेखपाल और वकील में हुई मारपीट के बाद उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने कलमबंद हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। लेखपालों ने कहा कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी व उन्हें सुरक्षा नहीं मिलती तब तक हड़ताल जारी रहेगी।
शुक्रवार को लेखपाल संघ ने इस संबंध में तहसील में बैठक आयोजित की। इसमें वकील व लेखपालों के विवाद का मुद्दा गूंजता रहा। लेखपालों ने आक्रोश के स्वर में कहा कि उन लोगों के साथ पहले भी तहसील में वकीलों द्वारा अभद्रता की जा चुकी है। इससे अब काम करने मुश्किल हो रहा है।
लेखपालों ने कहा कि पुलिस जल्द सभी आरोपियों की गिरफ्तारी करें और लेखपालों को सुरक्षा प्रदान करें। इसके अलावा आरोपियों के असलहे के लाइसेंस भी निरस्त किए जाए।
विज्ञापन
कहा कि इससे पूर्व भी कई घटनाएं हो चुकी हैं जिससे लेखपालों को सुरक्षा दी जाए लेखपालों ने वकीलों के साथ कार्य करने के लिए मना करते हुए कलमबंद हड़ताल की घोषणा की है।
लेखपालों ने कहा कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाएगी तब तक वह हड़ताल वापस नही लेंगे। इसके बाद लेखपालों ने मांगों का ज्ञापन एसडीएम सदर अमित राठौर को सौंपा। बैठक में प्रदीप कुमार, यशोध्यान पाल, जगदेव सिंह, रामगोपाल, सुमित नारायण पाल सहित तमाम लेखपाल मौजूद रहे।