फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   20 villages are without electricity for the third day due to lack of poles

Auraiya News: पोल की कमी से तीसरे दिन भी 20 गांवों की बिजली गुल

Sat, 24 May 2025 05:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 24 May 2025 05:57 PM IST
विज्ञापन
20 villages are without electricity for the third day due to lack of poles
अजीतमल। आंधी से ध्वस्त हुई बिजली सप्लाई तीन दिन बीतने के बाद भी बहाल नहीं हो सकी है। विभाग के पास पोलों की कमी के कारण टूटे पोल बदलने में देरी से बिजली संकट बरकरार है।
विज्ञापन


इससे तीसरे दिन भी बिजली गुल रही। विभाग की मशक्कत के बावजूद दो कृषि फीडरों से जुड़े किसान और 20 गांवों के लोग परेशानी भुगत रहे है।

बुधवार की रात आई आंधी से अजीतमल, अटसू और चपटा बिजली घरों को आने वाली 33 केवीए लाइनों पर पेड़ गिरने और 36 पोल टूटने से बिजली गुल हो गई थी। आंधी के बाद विभाग के जेई विजय कुमार ने टीमें बनाकर मरम्मत का कार्य शुरू कराया, लेकिन विभाग के पास पोल की कमी के कारण पोल नहीं बदले जा सके।
विज्ञापन


अभी तक कस्बे के इस्लामनगर, अनंतराम फीडर के गांव गंगदासपुर, चांदपुर, भूरेपुर कलां, बडे़रा, जगन्नाथपुर, खेतूपुर सहित करीब 20 गांवों में सप्लाई बहाल नहीं हो सकी है। इसके अलावा अनंतराम व रामपुरा के कृषि फीडर भी तीन दिन से ठप हैं। इससे किसानों को फसल की सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेई विजय कुमार ने बताया कि सप्लाई धीरे -धीरे दुरुस्त हो रही है। टूटी केबल बदली जा रही हैं और जहां पोल टूटे हैं , वहां वैकल्पिक व्यवस्था कर लाइन बिछाई जा रही है। कस्बे में सप्लाई बहाल हो गई है। ग्रामीण क्षेत्र में मरम्मत का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed