फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   2 paksho me vivaad, 8 ghayal

बच्चों के विवाद में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, दोनो पक्ष से आठ घायल

Wed, 29 Apr 2020 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
2 paksho me vivaad, 8 ghayal
अयाना (औरैया)। शिखरना गांव में रंजिश को लेकर दो पक्षों में मंगलवार की शाम मारपीट हो गई। जिसमें आठ लोग घायल हो गए। मामले में दोनों पक्षों की ओर से 19 लोगों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

मंगलवार की देर शाम शिखरना गांव में दो पक्षों के पूर्व में हुए झगड़े के विवाद में कहासुनी पर मारपीट हो गई। जिसमेें एक पक्ष से मिलन, राजू, शानू, दीपक, शिव सिंह घायल हो गए। सभी घायलों का सीएचसी अयाना में डॉक्टरी परीक्षण कराया गया। शिव सिंह को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल दीपक ने अयाना थाने में शिवप्रताप सिंह, जयप्रकाश, नरेंद्र, मनीष, भोलू, दुर्गेश, सनी, शिवेंद्र, हर्षवर्धन, रवि, राकेश आदि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

दूसरे पक्ष से मारपीट में घायल रवि, देवेश, सचिन को सीएचसी केंद्र अयाना में भर्ती कराया गया। दुर्गेश को जिला अस्पताल रेफर किया गया। इस मामले में दुर्गेश ने दीपक, दीपेश, मुनेश, संदीप, सतीश, रोहित, चंदन उर्फ दुर्गेश, शिवा आदि लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। अयाना एसओ गया प्रसाद वर्मा ने बताया कि दोनो पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दस दिन पहले हुआ था विवाद
अयाना। दस दिन पहले थाना क्षेत्र के शिखरना गांव में किक्रेट खेलने को लेकर बच्चों के बीच मारपीट हो गई थी। इसकी की खुन्नस दोनो पक्षों में बनी हुई थी। 28 अप्रैल की देर शाम एक बार फिर दोनों आमने-सामने आ गए और मारपीट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed