फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   2 cows died due to no arrangement

नहीं हुआ सुधार, दो गोवंशों की मौत कई बीमार

Fri, 30 Jul 2021 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
2 cows died due to no arrangement
अयाना (औरैया)। गोशालाओं में चारे और पानी के अभाव में बीमार हो रहे गोवंश अब बारिश में भीगकर दम तोड़ रहे हैं। गोशालाओं में टिन शेड न होने से बारिश में पानी भर गया है। हाल ये है कि गोवंश खुले में दलदल में रहते हैं। अव्यवस्था के कारण शुक्रवार को शिखरना गोशाला में दो गोवंशों की मौत हो गई। जांच करने पहुंचे लेखपाल से सेवादारों ने समय से चारा, दाना न मिलने की शिकायत की। लेखपाल ने जांच रिपोर्ट एसडीएम अजीतमल को भेजी है।
विज्ञापन

शिखरना गोशाला में लगी टिन शेड उखड़ी पड़ी है। सेवादारों ने बताया कि दाने के नाम पर भूसी दी जा रही है। भूख और बारिश से भीगने से कई गोवंश बीमार चल रहे हैं। इसकी जानकारी मिलते ही लेखपाल मोहित श्रीवास्तव जांच के लिए गोशाला पहुंचे। लेखपाल ने सेवादारों और कुछ ग्रामीणों से बात कर रिपोर्ट तैयार कर भेजी है।
विज्ञापन

परिसर में जलभराव
गोशाला परिसर में टिन शेड टूटी पड़ी है। पूर्व में तहसीलदार द्वारा किए गए निरीक्षण में एनजीओ संचालक को टिन शेड ठीक कराने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन उसे ठीक नहीं कराया गया। परिसर में बड़े-बड़े गड्ढे होने से बारिश का पानी भरा हुआ है। गोवंश पानी में गिरकर और दलदल में फंसकर घायल हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं आते पशु चिकित्सक
सेवादार कमला देवी ने बताया कि गोवंशों को दाना की जगह गेहूं की भूसी दी जा रही है। सेवादार जयराम ने बताया कि पशु चिकित्सक बुलाने पर भी नहीं आते हैं। जब आते हैं तो कई दिन के हस्ताक्षर रजिस्टर पर बनाकर चले जाते हैं।

वर्जन
लेखपाल से गोवंश के मरने की जानकारी मिली है। पूर्व में की गई जांच रिपोर्ट डीएम को भेजी गई थी। एनजीओ संचालक को बुलाकर व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए गए हैं। गोशाला में लापरवाही बरती जा रही है। दोबारा रिपोर्ट तैयार कर डीएम को भेजी जा रही है। - विजेता, एसडीएम अजीतमल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed