{"_id":"5fe776b68ebc3e40fd3149ed","slug":"2-car-collapse-one-died-auraiya-news-knp6023228185","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो कारों की भिड़ंत में एक की मौत, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो कारों की भिड़ंत में एक की मौत, छह घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजीतमल(औरैया)। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे पर शनिवार को अमावता मोड़ के पास दो कारों की भिड़ंत हो गई। हादसे में अधेड़ की मौत हो गई जबकि छह लोग घायल हो गए।
जिला जालौन कस्बा निवासी उमाशंकर वर्मा परिवार के साथ शनिवार को कार से लखना इटावा स्थित कालका देवी मंदिर पूजा करने जा रहे थे। शनिवार दोपहर अमावता मोड़ के पास उनकी कार दूसरी कार से भिड़ गई। दूसरी कार में राजेश (47) पुत्र नाथूराम निवासी भरथना और रामचंद्र पुत्र रामप्रकाश निवासी अजीतमल बैठे थे। राजेश अपने ससुर के निधन पर बाबरपुर अजीतमल आया था।
यहां से सिकरोड़ीघाट अंत्येष्टि में शामिल होने जा रहा था। हादसे में रामचंद्र, राजेश, घनश्याम पुत्र प्रेमचंद्र निवासी जालौन, कार्तिक वर्मा पुत्र सुनील कुमार, लक्ष्मी देवी पत्नी उमाशंकर, जीशान पुत्र नफीस निवासी जालौन घायल हो गए। सभी घायलों को गंभीर हालत में सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टरों ने रामचंद्र, राजेश, घनश्याम, लक्ष्मी देवी को सैफई रेफर कर दिया। सैफई में राजेश की मौत हो गई। रामचंद्र को कानपुर रेफर किया गया है।