फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   2 arrested in nakli mobil oil case

दो गिरफ्तार, मुख्य सरगना फरार

Mon, 15 Mar 2021 11:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
2 arrested  in nakli mobil oil case
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार देर रात दो जगहों से बरामद लाखों रुपये के नकली मोबिल ऑयल के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य आरोपी फरार है।
विज्ञापन

एसपी अपर्णा गौतम ने बताया कि सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नरायनपुर व दिबियापुर रोड स्थित घर और गोदाम से नकली मोबिल ऑयल बरामद हुआ था। मामले में सतेंद्र निवासी चिरैयापुर थाना फफूंद व जावेद निवासी गांव शहबदिया को गिरफ्तार कर लिया गया है। अजय वर्मा निवासी नारायनपुर ने बताया कि ओमनरेश चक निवासी नारायनपुर, सतेंद्र व जावेद अवैध रूप से मोबिल ऑयल की सप्लाई कर रहे थे। मामले में जिला कृषि अधिकारी आवेश कुमार, सहायक आयुक्त उद्योग उत्कर्ष चंद्र, नायब तहसीलदार पवन कुमार, असिस्टेंट कमिश्नर वाणिज्य विभाग पंचलाल ने बरामद मोबिल ऑयल की जांच की। डीएम की संस्तुति के बाद तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि मौके से पुलिस ने दस झालों में एक-एक लीटर मोबिल ऑयल के नौ हजार खाली डिब्बे, मोबिल ऑयल की 20-20 लीटर की 89 बाल्टी, नकली रैपर, 17 पैकेट एक लीटर मोबिल ऑयल के भरे डिब्बे आदि सामान बरामद किया है। उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी ओमनरेश चक को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed