{"_id":"0611b83eb830944772ef12cbf9071866","slug":"2-75-crore-development-works-approved-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"2.75 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2.75 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया।
Updated Sun, 20 Sep 2015 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका परिषद की बैठक में पालिका परिक्षेत्र में कराए जाने वाले विकास कार्यों पर चर्चा हुई। इस दौरान पौने तीन करोड़ के बजट पर बोर्ड ने मंजूरी दी। बैठक में पालिका परिक्षेत्र को बढ़ाए जाने के मुद्दे पर बहस चलती रही। इस पर ईओ द्वारा शासन की बिना सीमांकन अनुमति के क्षेत्र बढ़ाए जाने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
पालिका सभागार में पालिकाध्यक्ष नरेंद्र कौर की अध्यक्षता व ईओ राधा तिवारी की मौजूदगी में हुई बोर्ड बैठक में वरिष्ठ लिपिक विजय प्रताप मिश्रा ने जून व जुलाई 2015 के आय-व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। अनुमोदन के बाद सदन की कार्रवाई शुरू की गई।
विज्ञापन
बैठक में नगर पालिका परिक्षेत्र में विकास को तरजीह देते हुए पौने तीन करोड़ के प्रस्ताव रखे गए। जिन पर सभासदों ने ध्वनि मत से सहमति प्रदान की।
प्रस्तावित विकास कार्यों में भीखमपुर मोहल्ले में पेयजल समस्या को देखते हुए दो एचपी समर पंप लगवाने, 40 सफाई मजदूर, पांच सफाई नायक व दो ट्रैक्टर चालक ठेके पर लगाए जाने, 25 इंटरलॉकिंग सड़क, नौ खरंजा व नाली निर्माण आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
बैठक में रूहाई-ठठराई वार्ड के सभासद नरेंद्र तोमर द्वारा पालिका सीमा को बढ़ाए जाने का मुद्दा उठाया गया।
प्रभारी ईओ राधा तिवारी ने शासन की अनुमति के बिना परिक्षेत्र को न बढ़ाए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि परिक्षेत्र में जब तक शासन से अनुमति नहीं मिल जाती। तब तक कोई बदलाव नहीं किया जा सकता। इस पर सदन में प्रस्ताव पास होकर शासन को भेजे जाने पर लंबी बहस हुई। आखिर में मामला स्थगित कर दिया गया।
बैठक में अध्यक्ष प्रतिनिधि लालजी शुक्ला, एसआई ओमकार सिंह, हरिओम त्रिपाठी, मनोज पुरवार, रवी चतुर्वेदी, राजेश बाजपेई, विवेक पोरवाल, बबलू, कमरूल निशा, इदरीश, कमला देवी, कमरूलनिशा, हरीओम शर्मा, रामनरेश, राजेंद्र तिवारी, ओमकार अग्निहोत्री, रामू पेंटर आदि सभासद व कर्मचारी उपस्थित रहे।