{"_id":"5c2e582abdec2257043b870c","slug":"191546541098-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपर निदेशक स्वास्थ्य ने सीएचसी का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपर निदेशक स्वास्थ्य ने सीएचसी का निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजीतमल (औरैया)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अपर निदेशक स्वास्थ्य अशोक चौरसिया ने गुरुवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जेएसवाई, डिस्पेंसरी, ओपीडी, लैब एक्सरे, वार्ड आदि को देखा। उन्होंने वार्ड के पास टाइल्स व फर्श पर गंदगी पर नाराजगी जाहिर की। डिस्पेंसरी में उन्होंने दवाओं को देखकर रजिस्टर से मिलान करवाया। लैब में भी रजिस्टरों को देखा। उन्होंने सांफर पीएचसी का भी निरीक्षण किया।
उन्होंने बताया कि शासन द्वारा सांफर पीएचसी को कायाकल्प योजना में रखा गया है, जहां पर हर प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। सुंदरीकरण का विशेष ख्याल रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि शासन के निर्देश पर प्रदेश के सभी जिलों में स्वास्थ्य केंद्रों पर औचक निरीक्षण किया जा रहा है। सीएचसी एवं पीएचसी परिसर में मरीजों के अधिकार और कर्तव्य से संबंधित बोर्ड लगाया जाएगा, जिससे मरीज अस्पताल में अपने अधिकारों के बारे में जान सके। उन्होंने सीएचसी पर डॉक्टरों की कमी की बात कही।
बताया कि अस्पताल के स्तर को ठीक रखने के लिए महिला चिकित्सक व अन्य चिकित्सकों व अन्य व्यवस्थाओं के लिए शासन को अवगत कराकर कमियों को शीघ्र पूरा किया जाएगा। इस दौरान डिप्टी सीएमओ डॉ. सुधांशू दीक्षित, अधीक्षक डॉ. विमल कुमार, डॉ मनीष, डॉ सोमदत्त, संदीप सिंह, विवेक मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-अपर निदेशक स्वास्थ्य ने सीएचसी अजीतमल का निरीक्षण
-परिसर में जगह-जगह गंदगी पर जताई नाराजगी
अमर उजाला ब्यूरो