{"_id":"5be1d9dbbdec2269757895f1","slug":"191541528027-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवासों की चाभी पाकर खिल उठे लाभार्थियों के चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवासों की चाभी पाकर खिल उठे लाभार्थियों के चेहरे
Updated Tue, 06 Nov 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालपी। कांशीराम कालोनी का आवंटन समारोह नगर पालिका प्रांगण में पालिका अध्यक्ष बैकुंठी देवी की अध्यक्षता व विधायक नरेंद्र सिंह जादौन के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। समारोह में 294 पात्रों को आवासों की चाभियां सौंपी गईं। चाभियां पाकर लाभार्थियों के चेहरे खिल उठे।
बता दें कि वर्ष 2008 में तत्कालीन बसपा सरकार में कांशीराम कालोनी का निर्माण कार्य शुरू हुआ था, पर रेलवे ने निर्माण स्थल को अपनी जमीन बताकर स्टे ले लिया था। इससे निर्माण अधर में लटक गया। अब जब दस वर्ष बाद परियोजना पूरी हुई है तो काफी समय से लाभार्थी आवंटन का इंतजार कर रहे थे।
आवंटन समारोह में मुख्य अतिथि विधायक नरेंद्र सिंह जादौन ने केंद्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार का जमकर गुणगान किया। विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी अवधेश प्रताप सिंह ने कहा कि अब पात्रों को अपने घर का सपना साकार हुआ।
विज्ञापन
एडीएम प्रमिल कुमार सिंह ने कहा कि लाभार्थियों को दिवाली पर अपने घर की सौगात मिल रही है। नगर पालिका अध्यक्ष बैकुंठी देवी ने कहा कि आज लाभार्थियों का सपना पूरा हुआ है। इसके बाद एक एक कर सभी 294 पात्र लाभार्थियों को आवासों की चाभियां सौंपी।
चाभियां पाकर लाभार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। समारोह को चेयरमैन प्रतिनिधि जगजीवन अहिरवार, एसडीएम सुनील शुक्ला, सीओ सुबोध गौतम, ईओ सुशील कुमार दोहरे ने भी संबोधित किया। संचालन पालिका लेखाकार हरिभूषण सिंह चौहान ने किया।
इस दौरान अवर अभियंता दिलीप राजौरिया, कोतवाल सुधाकर मिश्रा, रामभवन सिंह, विपिन सिंह, जमशेर खान, अरविन्द यादव, भारत सिंह यादव, सुनील गुप्ता, अतुल सिंह चौहान, रमेश यादव, शिशुपाल सिंह, हिम्मत सिंह गौतम, आदि लोग मौजूद रहे।