{"_id":"5a8da3594f1c1ba5268bb70d","slug":"191519231833-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चूहे ने बजाया बैंक का अलार्म, रात में परेशान रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चूहे ने बजाया बैंक का अलार्म, रात में परेशान रही पुलिस
Updated Wed, 21 Feb 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
अजीतमल(औरैया)।
अटसू स्थित पूर्वांचल बैंक का सायरन मंगलवार रात बज उठा। इससे मोहल्ले के लोग इकठ्ठा हो गए। पुलिस को सूचना दी गई। आनन-फानन में पहुंची पुलिस ने बैंक को चारों ओर से घेर लिया। इसके बाद मैनेजर को सूचना दी और चौकीदार को बुलाकर ताला खुलवाया गया। अंदर सब कुछ सामान्य था। बाद में पता चला चूहों की उछलकूद से तार जुड़ गया। जिससे अलार्म बजा तब सभी ने राहत की सांस ली।
पूर्वांचल बैंक का सायरन मंगलवार रात करीब 10:30 बजे अचानक तेज आवाज में बजना शुरू हो गया। काफी देर तक सायरन की आवाज से आस पास के लोग जग गए और पुलिस को सूचना दी। बैंक के अलार्म बजने की सूचना पर पुलिस के हाथ पांव फू ल गए। कानपुर जैसी घटना की आशंका से पूरी फोर्स पहुंच गई। कोतवाल जितेंद्र व उनकी टीम ने बैंक को चारों तरफ से घेर लिया। चेंकिग अभियान चलाया। लेकिन बैंक के सभी दरवाजे आदि बंद देख पुलिस माजरा समझ नहीं सकी। पुलिस ने बैंक कर्मचारी गौहानी कला निवासी राजू को तत्काल बुलाया गया। बैंक मैनेजर को सूचना दी गई। बैंक मैनेजर कानपुर में थे। कर्मचारी राजू के पहुंचने पर बैंक का ताला खुलवा कर अंदर देखा। सब कुछ ठीक देखकर पुलिस ने राहत की सांस ली। कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि चूहों की उछलकूद से कोई तार छू गया है। जिससे तकनीकी खराबी आ गई और सायरन बजना शुरू हो गया था।
- चूहे ने बजाया बैंक का अलार्म, रात में परेशान रही पुलिस
- रात में चौकीदार को बुलवाकर खुलवाया गया ताला
- सब कुछ सामान्य होने पर ली राहत की सांस