फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   जिले से राजस्थान के लिए बस सेवा शुरु

जिले से राजस्थान के लिए बस सेवा शुरु

Mon, 01 Jan 2018 11:58 PM IST
Updated Mon, 01 Jan 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
जिले से राजस्थान के लिए बस सेवा शुरु
उरई। परिवहन निगम ने नव वर्ष पर सोमवार को राजस्थान के लिए बस सेवा शुरू की। माधौगढ़ विधायक व सदर विधायक ने हरी झंडी दिखाक र बसों को रवाना किया। डिपो के अधिकारियों ने बताया कि अब जिले के लोेगों को केला देवी व बालाजी के लिए सीधे बसेें मिलेंगी। यात्रियों को अब बसें बदलने के झंझट से छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन


परिवहन निगम ने उरई डिपो की बसों को राजस्थान के लिए चलाने का फैसला किया है। कोंच रोड स्थित रोडवेज बस स्टैंड से सोमवार को राजस्थान के लिए बस सेवा शुरू की गई। बसों को माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन व सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन


इस दौरान सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अपराजित श्रीवास्तव ने बताया कि इस सेवा के लिए 12 बसें लगाई गई हैं। 6 बसें यहां से रवाना होगी तो 6 बसें राजस्थान से रवाना होंगी। उन्होंने बताया कि अभी जिले के श्रद्धालुओं क ो बालाजी, केलादेवी, अजमेर शरीफ, पुष्कर जैसे तीर्थ स्थलों पर जाने के लिए बसें बदलने के लिए मजबूर होना पड़ता था। लेकिन अब इस समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि जिले से रवाना होने वाली छह बसों में दो बसें उरई से केला देवी जाएंगी। एक बस उरई से पुष्कर व एक बस जयपुर रवाना होगी। वहीं दो बसें कोटरा से बालाजी के लिए रवाना होंगी। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष अनिल बहुगुणा, रोडवेज सेवा प्रबंधक अमरनाथ मेहता, वरिष्ठ केंद्र प्रभारी जय सिंह सचान, रोडवेज इंपलाइज यूनियन के मंडल अध्यक्ष इंदर सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष रियाजुल हक, आबिद उल्ला, महेंद्र सिंह निरंजन, अखिलेश निरंजन, मान सिंह, संजय सचान, मुहम्मद जमील आदि मौजूद रहे।

माधौगढ़ व सदर विधायक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed