फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   आज धूमधाम से निकलेगी भगवान श्रीराम की शोभा यात्रा

आज धूमधाम से निकलेगी भगवान श्रीराम की शोभा यात्रा

Sun, 14 Apr 2019 12:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
आज धूमधाम से निकलेगी भगवान श्रीराम की शोभा यात्रा
औरैया। हिंदू जागरण मंच युवा वाहिनी की बैठक शनिवार को खानपुर चौराहे के पास हुई। बैठक में रविवार को श्रीराम नवमी पर भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकालने की रूपरेखा बनाई गई। साथ ही शोभायात्रा सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई। शोभायात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन


बैठक में संगठन के पदाधिकारी गौरव बाजपेयी, विक्रांत दुबे ने बताया कि रामनवमी पर 14 अप्रैल को भगवान श्रीराम की भव्य एवं विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। यात्रा में प्रभु राम के अलावा हनुमान, महाकाल और भारत माता की झांकियां आकर्षण का केंद्र होंगी।
विज्ञापन


यात्रा में भारत प्रेरणा मंच, विश्व हिंदू परिषद, हिंदू युवा वाहिनी, हिंदू जागरण मंच, बजरंग दल, भारत विकास परिषद, श्रीराम लीला कमेटी, वीके एंटरटेनमेंट आदि संस्थाएं शामिल होगी। आयोजन के लिए अजय शुक्ल, अविनाश अग्निहोत्री, गौरव बाजपेई, सत्यजीत शुक्ल, श्रीकृष्ण दुबे, कपिल पांडेय, प्रशांत लोहिया, प्रशांत पुरवार, आशीष चौबे, हेमू चौबे आदि को अहम जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रा संयोजक विक्रांत दुबे ने बताया कि रामयात्रा सदर बाजार होमगंज से उठकर तहसील तिराहा से होते हुए सुभाष चौक, संजय गेट से लेडिज मार्केट होते हुए होमगंज सदर चौराहे पर पहुंचकर समाप्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed