फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   कालेज की मदद को आगे बढ़े पुरातन छात्र

कालेज की मदद को आगे बढ़े पुरातन छात्र

Tue, 06 Nov 2018 11:43 PM IST
Updated Tue, 06 Nov 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
कालेज की मदद को आगे बढ़े पुरातन छात्र
उरई। राजकीय इंटर कालेज की पुरातन छात्र परिषद का मंगलवार को विधिवत गठन हो गया। पुरातन छात्र परिषद ने कालेज के निर्माण व शैक्षिक गुणवत्ता के लिए अपने स्तर से योगदान की बात कही। अब नए लुक में कालेज नजर आएगा। इसकी तैयारियां भी शुरू हो गईं हैं।
विज्ञापन


मंगलवार की शाम जीआईसी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में डीआईओएस भगवत पटेल ने पुरातन छात्र परिषद के गठन का मसौदा डीएम डा. मन्नान अख्तर को सौंपा। इस दौरान डीआईओएस ने बताया कि 13 अक्तूबर को कालेज के पुरातन छात्र परिषद के गठन के लिए विधिवत समारोह का आयोजन किया गया था। इसके लिए 144 पुरातन छात्रों ने अपना पंजीकरण कराया था।
विज्ञापन


मंगलवार को ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन ट्रस्ट के नाम से बैंक आफ इंडिया में एकाउंट खोला गया। बैंक एकाउंट खुलते ही समाज कल्याण विभाग के निदेशक जयराम ने पच्चीस हजार रुपये की सहायता राशि दी है। इसके बाद सरनाम सिंह ने पांच हजार व आलोक सिंह ने 21 हजार रुपये की सहायता राशि दी है। जबकि दिनेश मिश्रा ने कालेज का गेट बनवाने का आश्वासन दिया है। इसके अलावा राइट्स के एमडी विजय किशोर ने अपने सोर्स के माध्यम से कालेज के लिए लगभग 17 लाख रुपये इकट्ठा कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम डा. मन्नान अख्तर ने कहा कि जिस तरह से पुरातन छात्र आगे आ रहे है। उससे संभावना है कि जल्द ही यह कालेज नए लुक में नजर आएगा। कालेज परिसर में स्काउट गाइड का भवन भी बनेगा। जल्द ही रंगाई पुताई का काम शुरू हो जाएगा। इस दौरान कालेज के प्रधानाचार्य आरके तिवारी, महेंद्र भाटिया, अभय द्विवेदी, अलका नायक, एसपी सिंह, मुकेश उदैनिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed