{"_id":"65a97c8a2acf8cb6d3074ff7","slug":"175-lakhs-embezzled-by-making-fake-documents-case-filed-against-seven-auraiya-news-c-211-1-aur1001-7718-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: फर्जी बैनामा करके हड़पे साढ़े 17 लाख, सात के विरुद्ध मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: फर्जी बैनामा करके हड़पे साढ़े 17 लाख, सात के विरुद्ध मुकदमा
विज्ञापन
एरवाकटरा (औरैया)। इटावा जनपद के भरथना कस्बा के आदर्श नगर निवासी रेनूबाला ने पुलिस को तहरीर दी। जिसमें बताया उसने कुदरकोट गांव निवासी सरमन पुत्र चेतराम से 17 लाख 50 हजार रुपये देकर जमीन का बैनामा कराया था। जब दाखिल खारिज कराने पहुंची तो पता चला कि उसको कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर कन्नौज जनपद के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के रौसा सकटपुर गांव निवासी रमेश कठेरिया ने सरमन बनकर उसे फर्जी बैनामा कर दिया।
पीड़िता का आरोप है कि इस कार्य में रमेश की पहचान छिपाने में छह लोगों का सहयोग रहा। पीड़िता ने बताया कि जब वह किए गए फर्जीवाड़े की शिकायत लेकर अपने पति के साथ विपक्षियों के घर गई, तो सभी ने अभद्रता कर जान से मारने की धमकी दी।
थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार शर्मा ने बताया पीड़िता की तहरीर पर कन्नौज जनपद के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के रमेश कुमार कठेरिया, ऊषा देवी, सुल्तानपुर निवासी कल्लू यादव, औसान सिंह, रमाकांति, विराट जाटव व अवधेश यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। (संवाद)