फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   17.5 lakhs cheated in the name of getting a job as a pharmacist

Auraiya News: फार्मासिस्ट की नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे साढ़े 17 लाख

Sat, 20 Jan 2024 03:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 20 Jan 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
17.5 lakhs cheated in the name of getting a job as a pharmacist
फार्मासिस्ट की नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे साढ़े 17 लाख
विज्ञापन

-कोविड काल के दौरान फर्जी कार्ड बनाकर दो लोगों से चार माह तक कराया काम
-तहरीर के आधार पर दो नामजद पर दर्ज हुआ मुकदमा, एसपी से लगाई थी गुहार
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। स्वास्थ्य विभाग में फार्मासिस्ट की नौकरी दिलाने के नाम पर दो लोगों से लाखों रुपये ठगे जाने के मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद लोगों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। इस मामले में पीड़ित की ओर से एसपी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई गई थी।

पुर्वा धन्ना निवासी सुरेश कुमार ने पुलिस में दर्ज कराए मुकदमें में बताया कि वह फौजी क्लीनिक संचालित करता है। पुर्वा उजैने निवासी नरेश व एली निवासी विकास उसके संपर्क में थे। विकास सरकारी अस्पताल में फार्मासिस्ट पद पर तैनात है। दोनों ने स्वास्थ्य विभाग में नौकरी लगवाने को लेकर उसे झांसा दिया। इसके लिए आरोपी ने राहुल कुमार निवासी उदईपुर व यतेंद्र निवासी तिलकपुर सरमेडी से बातचीत की। जिसमें नौकरी लगवाने के लिए आरोपियों ने पर बारी-बारी अलग-अलग दिनों में उनसे 17 लाख 54 हजार 400 रुपये लिए। पीड़ित का आरोप है कि रुपये लेने के बाद आरोपियों ने उसे स्वास्थ्य जागरूकता अभियान कोविड - 19 के तहत एक कार्ड जारी किया गया। इसके बाद उससे चार माह सेवाएं भी लीं, लेकिन सैलरी के नाम पर एक भी रुपया नहीं दिया गया। मामला संज्ञान में आने पर रुपये वापस मांगे गए। दो लाख रुपये विकास ने लौटाए। इसके बाद शेष रुपये मांगने पर झगड़े पर आमादा हो गया। बिधूना कोतवाल श्रीकेश भारती ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी के आदेश पर जांच शुरू कराई गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed