फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   नैफेड क्रय केंद्र पर छापा, तौल करते पकड़ा गेहूं

नैफेड क्रय केंद्र पर छापा, तौल करते पकड़ा गेहूं

Mon, 18 Jun 2018 11:44 PM IST
Updated Mon, 18 Jun 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
नैफेड क्रय केंद्र पर छापा, तौल करते पकड़ा गेहूं

विज्ञापन
कोंच। सरकारी खरीद बंद होने के बाद कई क्रय केंद्रों पर चोरी छिपे गेहूं तौले जाने की शिकायतों पर डीएम के निर्देश पर सोमवार को एसडीएम ने कोतवाली पुलिस के साथ मंडी स्थित नैफेड क्रय केंद्र पर छापा मारा। टीम की भनक लगते ही प्रभारी ने आनन फानन मजदूर को अंदर ही बंद कर दिया और गेट पर ताला डाल कर भाग गया। अधिकारियों ने जब ताले तुड़वाने का प्रयास किया तो अंदर बंद मजदूर ने साइड का गेट खोल दिया। अंदर तकरीबन चालीस क्विंटल गेहूं खुला मिला व 105 बोरियां मिली। एसडीएम ने मौके से कई पत्रावलियों को भी लिया। एसडीएम का कहना है कि मामले की सारी सूचना जिलाधिकारी को दे दी गई है। इसके साथ ही केन्द्र प्रभारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि शासन के निर्देश पर 15 जून से खरीद बंद कर दी गई है। इसके बाद भी कुछ केंद्र प्रभारी चोरी छिपे अभी भी खरीद कर रहे है। आलम यह है कि अब तो कई केंद्र प्रभारी सीधे आढ़तियों से सांठ गांठ कर केंद्रों पर ताला डाल कर खुलेआम खरीद कर रहे है। इसको लेकर कई शिकायतें जिलाधिकारी से भी की गईं। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सोमवार को डीएम डॉ. मन्नान अख्तर ने स्थानीय प्रशासन को छापा मारने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


निर्देश मिलते ही एसडीएम लल्लनराम ने कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा, मंडी चौकी इंचार्ज वीरेन्द्र सिंह तथा भारी पुलिस बल के साथ मंडी स्थित क्रय केंद्र पर छापा मारा। टीम ने सबसे पहले पीसीएफ केंद्र पर छापेमारी की। यहां टीम को सब कुछ ठीक नजर आया। इसके बाद नैफेड केंद्र पर छापेमारी की गई। एसडीएम की गाड़ी आती देख नैफेड प्रभारी संजीव पटेल ने आनन फानन गेट के शटर में ताला डाल दिया और मौके से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्दबाजी में अंदर काम कर रहे मजदूर भी अंदर ही बंद हो गए। अधिकारियों ने गेट के ताले तुड़वाने का जब प्रयास किया तो लेबर ने गेट खोल दिया। स्थिति यह थी कि अंदर एक महिला सहित आठ मजदूर जो केंद्र के भीतर तौल कर रहे थे। सभी लेबरों को एसडीएम ने कोतवाली भिजवा दिया। बाद में सभी को मुचलकों पर छोड़ दिया गया। एसडीएम ने बताया कि केंद्र के अंदर 40 क्विंटल गेहूं खुला, 105 बोरियां भरी और करीब 642 बोरी बोरा खाली मिले।


एसडीएम ने मौजूद मंडी सचिव से केन्द्र प्रभारी को बुलाने के लिए कहा। सचिव ने कई दफा फोन भी किया लेकिन प्रभारी वहां नहीं पहुंचा जिसके चलते एसडीएम ने वहां पुलिस तैनात करा दी। बताया कि पूरे मामले से उच्चाधिकारियों को भी अवगत करा दिया है और मंडी सचिव डॉ. दिलीप कुमार वर्मा को पूरी रिपोर्ट बना कर डीएम को भेजने के निर्देश दिए हैं। मामले की वीडियोग्राफी कराई गई है।

- शटर बंद कर हो रही थी तौल, मजदूरों पर हुई कार्रवाई
- एसडीएम ने मामले की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed