{"_id":"9f16dacdb9e35aff44f1950cb74338c9","slug":"17-will-the-congress-assembly-siege-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"17 को कांग्रेसी विधानसभा का करेंगे घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
17 को कांग्रेसी विधानसभा का करेंगे घेराव
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
Updated Fri, 07 Aug 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
इन दिनों केंद्र व प्रदेश सरकार में भ्रष्टाचार छिपाने की होड़ लगी हुई है। जहां मोदी सरकार व्यापंम घोटाले से जुड़े सीएम को बचाने लगी है। वहीं प्रदेश सरकार यादव सिंह प्रकरण में खुलकर भ्रष्टाचार में लिप्त दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
प्रदेश में जंगलराज कायम है। केंद्र व प्रदेश के जनविरोधी नीतियों के चलते 17 अगस्त को कांग्रेसजन प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में विधानसभा भवन का घेराव करेंगे।
विज्ञापन
कृष्णाधाम गेस्ट हाउस में वार्ता के दौरान कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यदेव त्रिपाठी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार किसान विरोधी हैं। दोनों सरकारें भ्रष्टाचार छिपाने की होड़ लर्गी हैं।
विज्ञापन
केंद्र व प्रदेश सरकार अपने बचाव में अपराध को बढ़ावा दे रही है। कहा कि प्रदेश सरकार का हाल बुरा है, यहां जनता तो दूर बल्कि पुलिस ही सुरक्षित नहीं है। प्रदेश में जंगलराज कायम है।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने चुनाव के दौरान बड़े-बड़े वायदे किए थे, लेकिन सरकार बनने के बाद अब जनता मोदी सरकार से आजिज आ चुकी है। कैबिनेट में बैठे मंत्री जेब भरने में लगे हैं। देश के नौजवान बेरोजगार घूम रहे हैं।
बताया कि 17 अगस्त को प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री ने नेतृत्व में कांग्रेसी नेता विधान भवन का घेराव करेंगे। वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष कमलेश दीक्षित, धीरेंद्र गुप्ता, योगेश जादौन शामिल रहे।