{"_id":"68b5e2585ced2091d105cb17","slug":"17-patients-of-typhoid-and-29-patients-of-viral-fever-found-auraiya-news-c-211-1-aur1007-130909-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: टाइफाइड के 17, वायरल बुखार के 29 मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: टाइफाइड के 17, वायरल बुखार के 29 मरीज मिले
Mon, 01 Sep 2025 11:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Mon, 01 Sep 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
फोटो 01 एयूआरपी 27 बिधूना सीएचसी में मरीज देखते डॉक्टर। संवाद
बिधूना। मौसम में आए बदलाव से लोग बीमार हो रहे हैं। सीएचसी में वायरल बुखार, सर्दी, जुकाम और त्वचा रोग के साथ टाइफाइड के मरीजों की संख्या बढ़ी है। सोमवार को बिधूना लैब में 17 मरीज टाइफाइड व 29 मरीज वायरल बुखार के मिले हैं।
बिधूना सीएचसी की ओपीडी में लगभग 380 मरीज आए। वहीं अछल्दा सीएचसी में 250 मरीज आए। इनमें ज्यादातर मरीज वायरल बुखार, खांसी, जुकाम व त्वचा रोग से पीड़ित रहे। चिकित्सक बीमारी से बचने के लिए स्वच्छ पानी पीने के साथ खानपान में सफाई बरतने की सलाह दे रहे हैं।
अछल्दा सीएचसी में ओपीडी में डॉ. अभिचल पांडेय ने कई मरीजों को देखा। अधिकतर मरीज बुखार व खांसी के थे। उधर, बिधूना में ओपीडी में मरीज देख रहें डॉ. नीरज सुमन ने बताया कि बदलते मौसम में बचाव बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
सीएचसी एलटी विवेक कुमार ने बताया कि सोमवार को लैब में 95 मरीज आए। जिसमें से 17 मरीजों टाइफाइड निकले है। 29 मरीजों में 29 वायरल फीवर के लक्षण पाए गए। 20 मरीजों की डाक्टरों मलेरिया की जांच लिखी गई। जिसमें मलेरिया को एक भी मरीज नहीं मिला है।
डॉ. विकास मिश्रा ने बताया कि मौसम में उतार-चढ़ाव चल रहा है। ऐसे में दिन में धूप, उमस व गर्मी से बचाओ करें। क्योंकि इस समय वायरल के साथ टाइफाइड होने की संभावना ज्यादा रहती है। इसके अलावा बासी भोजन का सेवन करने से भी टाइफाइड हो सकता है।