{"_id":"68793e1928869891cb02004c","slug":"167-applications-received-in-marriage-grant-scheme-from-may-till-now-auraiya-news-c-211-1-aur1006-128861-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: शादी अनुदान योजना में मई से अब तक 167 आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: शादी अनुदान योजना में मई से अब तक 167 आवेदन
Thu, 17 Jul 2025 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Thu, 17 Jul 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
औरैया। शादी अनुदान योजना में मई से अब तक 167 आवेदन आए हैं। ये आवेदन सत्यापन में अटके पड़े हैं। इससे पात्रों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। लोग शादी के लिए कर्ज ले रहे हैं।
निर्धन कन्याओं के ब्याह के लिए शासन द्वारा शादी अनुदान योजना चलाई गई है। इस योजना में प्रत्येक लाभार्थी को 30 हजार रुपये अनुदान मिलता है। यह अनुदान तभी मिलता है, जब उस वित्तीय बरस में उसका ब्याह हुआ हो। बगैर इसके लिए उन्हें यह अनुदान मिलना संभव नहीं है। विभागीय आंकड़ों के मुताबिक मई माह से जनपद में शादी अनुदान योजना में अभी तक कुल 167 आवेदन आ चुके हैं। इनका सत्यापन चल रहा है।
खास बात यह है कि योजना में लाभांवित होने वाले ज्यादातर लाभार्थियों ने पहले कर्ज से अपनी बेटियों का ब्याह किया। बाद में यह अनुदान पाने के लिए उनके द्वारा विभाग में आवेदन किए गए। करीब डेढ़ महीने से पात्र अनुदान मिलने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अभी तक एक भी पात्र को योजना के तहत लाभान्वित नहीं किया गया है। जबकि आवेदनों की संख्या अब धीरे-धीरे बढ़ती जाएगी।
विज्ञापन
उधर, जिला समाज कल्याण अधिकारी इंद्रा सिंह ने बताया कि शादी अनुदान योजना में 167 आवेदन अभी तक आए हैं। जिनकी सत्यापन रिपोर्ट आने के बाद लाभ दिया जाएगा। बजट भी आ चुका है।