{"_id":"5c0972b9bdec224160711cb0","slug":"161544123065-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौपाल के दौरान गिनाई उपलब्धियां तो ग्रामीणों सुनाई समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौपाल के दौरान गिनाई उपलब्धियां तो ग्रामीणों सुनाई समस्याएं
Updated Fri, 07 Dec 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। भारतीय जनता पार्टी की पदयात्रा के दौरान सेहूद में चौपाल लगी, जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष व अन्य पार्टी नेताओं ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं तो ग्रामीणों ने गांव में योजनाओं को पूरी तरह विफल बताया और इसके प्रमाण भी दिए। भाजपा नेताओं ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि उन तक शीघ्र सरकार की योजनाएं पहुंचेंगी।
पदयात्रा दिबियापुर के ग्राम सेहुद पहुंची, जहां शिव दुर्गा मंदिर पर चौपाल का आयोजन किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना पांडेय, जिलाध्यक्ष गीता शाक्य ने लोगों को योजनाओं की जानकारी दी। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में लोग आज भी खेतों में शौच जाते हैं। शिवरतन गुप्ता ने बताया कि गांव में शौचालय योजना का लाभ 15 फीसदी लोगों को मिला तो कालोनी भी 10 प्रतिशत लोगों की ही मिली। इसके अलावा भी केंद्र व राज्य सरकार की योजनाएं उन तक पहुंचने की जानकारी दी। साथ ही योजनाओं का लाभ दिलाए जाने की मांग की। प्रदेश उपाध्यक्ष ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि उन तक योजनाएं पहुंचेगी और शीघ्र ही दोबारा चौपाल लगाकर जानकारी की जाएगी।
पदयात्रा गुरुवार को औरैया के गोविंद नगर और नारायनपुर वार्ड में पहुंची। पदाधिकारियों ने लोगों से संपर्क किया व सरकार की उपलब्धियां बताईं। इस अवसर पर लोकसभा संयोजक श्रीकांत पाठक ने लोगों से संपर्क कर उनकी समस्याएं सुनीं और निराकरण भी कराया। इस अवसर पर जिला महामंत्री श्रीराम मिश्रा, नगर अध्यक्ष श्यामू अवस्थी, भाजयुमो नगर अध्यक्ष दीपक राजपुरोहित, जिलामंत्री भाजयुमो मनीष भारती, पीयूष चतुर्वेदी आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
-भाजपाइयों ने उपलब्धियां गिनाईं और समस्याएं सुनीं
-भाजपा की पदयात्रा के दौरान गांवों में लगी चौपाल
अमर उजाला ब्यूरो