फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   बैंकों में तालेबंदी से 200 करोड़ का कारोबार प्रभावित

बैंकों में तालेबंदी से 200 करोड़ का कारोबार प्रभावित

Wed, 30 May 2018 10:52 PM IST
Updated Wed, 30 May 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
बैंकों में तालेबंदी से 200 करोड़ का कारोबार प्रभावित
वेतन वृद्धि समेत तीन मांगों को लेकर बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों की 48 घंटे की हड़ताल बुधवार से शुरू हुई। पंजाब नेशनल बैंक के बाहर एकत्रित हुए विभिन्न बैंकों के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


हड़ताल से जिले में बैंकों की 109 शाखाओं पर ताले पड़े रहे। जिस कारण 200 करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ। जबकि 40 करोड़ की क्लीयरिंग भी प्रभावित हुई।

पहले से प्रस्तावित 48 घंटे की हड़ताल के तहत बुधवार की सुबह छह बजे से उत्तर प्रदेश इंप्लाइज यूनियन के आवाहन पर शुरू हुई। जिले भर के बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों ने वेतन वृद्धि समेत तीन मांगों को लेकर पंजाब नेशनल बैंक के बाहर एकत्र हुए।
विज्ञापन


नारेबाजी कर विरोध प्रकट किया। संगठन के जिलामंत्री विनय अग्रवाल ने बताया कि त्वरित व शीघ्र वेतन पुनरीक्षण समझौता करने, वेतन में पर्याप्त वृद्धि एवं सेवा शर्तों में सुधार, स्केल आठ तक अधिकारियों हेतु वेतन पुनरीक्षण समझौता प्रमुख मांगे हैं। जबकि उनकी मांगे पूरी नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन


तब तक वह इसी तरह हड़ताल करते रहेंगे। जिलाध्यक्ष रघुवीर तिवारी ने कहा कि मांगे पूरी न हुईं तो संगठन के आवाहन पर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी। इस दौरान बैंक सूत्रों ने बताया कि इस हड़ताल से जिले में बैंकों का 200 करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ है। जबकि 40 करोड़ की क्लीयरिंग भी प्रभावित हुई है।


इस मौके पर दीपक मांगलिक, प्रियंका पुरवार, सवित्री देवी, कुलदीप सिंह, पंकज कुमार, दिलीप पटेरिया, मनोज कुमार, दीपक चक, नीरज सिंह, शिवम द्विवेदी, मुकेश कुमार, गोपाल बाजपेयी, अंकित खरे, विजय सिंह, सौभाग्य सक्सेना, जगदीश सिंह, दीक्षा गुप्ता, रोशनी चौरसिया, विवेक कुमार, महेश आदि कई बैंक अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।


बैंकों में तालाबंदी से 200 करोड़ का कारोबार प्रभावित
तालाबंद कर बैंक कर्मियों ने शुरू की दो दिवसीय हड़ताल


पीएनबी बैंक के बाहर एकत्रित हुए कर्मचारियों ने नारेबाजी कर किया विरोध प्रदर्शन
सरकारी व प्राइवेट सभी बैंकों के अधिकारी व कर्मचारी रहे हड़ताल पर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed