{"_id":"5a4bc0024f1c1b3e198b47e5","slug":"161514913794-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल को एक और डाक्टर मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल को एक और डाक्टर मिला
Updated Tue, 02 Jan 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। जिला अस्पताल में सोमवार को नये डाक्टर ने कार्यभार ग्रहण कर लिया। सोमवार को तीन डाक्टरों ने ओपीडी में बैठकर मरीजों का इलाज किया। वहीं, एक डाक्टर बढ़ने से मरीजों को भी सहूलियत मिली। जिला अस्पताल में मंगलवार कपो मरीजों का आंकड़ा एक हजार के पार कर गया।
सोमवार को जिला अस्पताल में सन्नाटा देखने को मिला था। मंगलवार को एक हजार से अधिक मरीजों ने इलाज कराया। एक नये डा. राजीव निषाद ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इसके अलावा ओपीडी में डा. पीके कटियार एवं जीपी चौधरी ने इलाज किया। डा. पी.के कटियार ने बताया कि बदलते मौसम में सर्दी, जुकाम, खासी, दस्त के अधिक मरीज आ रहे हैं। उन्होंने बच्चों के अभिभावकों से कहा कि वह अपने बच्चों गर्म कपड़े पहनाकर सर्दी से बचाएं।
सीएमएस डा. हीरा सिंह ने बताया कि अब जल्द ही डाक्टर की कमी दूर हो जाएगी। जल्द ही जिला अस्पताल को सात डाक्टर मिलने वाले हैं। इससे मरीजों को भी काफी सहूलियत होगी।