फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   बस स्टैंड के लिए पालिका ने रोडवेज को दी जमीन

बस स्टैंड के लिए पालिका ने रोडवेज को दी जमीन

Sat, 16 Dec 2017 11:58 PM IST
Updated Sat, 16 Dec 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
बस स्टैंड के लिए पालिका ने रोडवेज को दी जमीन
जालौन। चुर्खी रोड पर रोडवेज बस निर्माण के लिए पालिकाध्यक्ष ने परिवहन विभाग को जगह उपलब्ध कराई है। पालिकाध्यक्ष व सदर विधायक की तत्परता से उपलब्ध हुई जगह पर शीघ्र ही रोडवेज बस स्टैंड का निर्माण होगा। जिससे नगर से होकर निकलने वाली परिवहन विभाग की बसों में यात्री सफर का आनंद ले सकेंगे।
विज्ञापन


नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष गिरीश गुप्ता ने बताया कि नगर में काफी समय से रोडवेज बस स्टैंड की मांग की जा रही थी। नगर में रोडवेज बस स्टैंड न होने से परिवहन विभाग की बसों के चालक अपनी मनमर्जी पर निर्भर थे। यदि उनकी मर्जी होती थी तो यात्रियों को बैठाया अन्यथा सीधे फर्राटा भरते हुए निकल जाते थे। इसके बारे में कई बार सदर विधायक से भी शिकायत की गई थी।
विज्ञापन


नगरवासियों की परेशानी को देखते हुए पालिका की चुर्खी रोड पर फर्दनवीस स्कूल के ठीक बगल में करीब डेढ़ एकड़ भूमि को परिवहन विभाग को देने की योजना बनाई गई है। यह भूमि इस शर्त पर दी जा रही है कि परिवहन विभाग उक्त भूमि के एवज में नगर सीमा से लगे किसी भी स्थान पर उतनी ही जमीन नगर पालिका को उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्योंकि नगर पालिका के एजेंडे में उक्त जमीन को कूड़ा डंप करने के लिए उपयोग किया जाना था लेकिन वर्तमान में उक्त जमीन को परिवहन विभाग को दिए जाने के चलते अब परिवहन विभाग द्वारा नगर पालिका को उपलब्ध कराए जाने वाली जमीन पर कूड़ा डंप कराए जाने की कार्य योजना बनाई जाएगी।


इस दौरान उपजिलाधिकारी भैर पाल सिंह, ईओ डीडी सिंह, एआरएम अपराजित श्रीवास्तव, पुनीत मित्तल, गौरव गुर्जर, सुरेंद्र कुशवाहा, सोमिल याज्ञिक, नफीस सिद्दीकी, अनिल यादव, अविनाश सेंगर, पप्पू चौहान आदि मौजूद रहे।

चुर्खी रोड पर बनेगा स्टैंड, दूर होगी यात्रियों की दिक्कतें
रोडवेज भी पालिका को देगा कूड़ा डंप करने के लिए जमीन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed