फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   16 student kota se laute

क्वारंटीन किए जाने से पहले छात्र बोले, परिजनों से मिलने की उम्मीद हुई धूमिल

Sat, 18 Apr 2020 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
16 student kota se laute
फोटो 18 एयूआरपी 37- अंनतराम टोल प्लाजा पर कोटा से आ रहे छात्रों का इंतजार करते छात्र - फोटो : AURAIYA
औरैया। लॉकडाउन के दौरान कोटा (राजस्थान) में फंसे छात्र-छात्राएं शनिवार की देर शाम दो रोडवेज बसों से अपने जिले औरैया पहुंचे, लेकिन घरवालों से दूर शेल्टर होम में क्वारंटीन किए जाने से उनमें बेचैनी बढ़ गई। क्वारंटीन किए गए छात्र-छात्राओं ने कहा कि वह परिजनों से मिलने की उम्मीद लेकर आए थे। लेकिन यहां रुकने पर उनकी स्थिति कोटा में ही रुकने जैसी हो गई।
विज्ञापन

कोटा से छात्रों को लेकर एक रोडवेज बस झांसी, उरई होते हुए जालौन चौराहे के निकट शनिवार की शाम लगभग साढ़े छह बजे पहुंची। यहां स्वास्थ्य और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में सभी छात्र-छात्राओं को उतारा गया। एसडीएम सदर विजेता ने बताया कि पहली बस से 11 छात्र-छात्राओं आए। इनमें छह छात्राएं और पांच छात्र हैं। इनमें औरैया शहर के दो (हिमांशु पुत्र राजेश कुमार और मुकुलका पुत्री रामशरन गौतम), दिबियापुर के तीन (ऋुति पुत्री रामनरेश, श्वेता पुत्री संजय पोरवाल, सौम्या पुत्री धर्मेंद्र यादव), अजीतमल का एक (अंकित पुत्र रनवीर सिंह), भीखेपुर का एक (रितिक पुत्र मनोज), फफूंद का एक (आशीष पुत्र नरेंद्रनाथ राजपूत), बिधूना का एक (निखिल पुत्र सर्वेश तिवारी), शंकरपुर जालौन का एक (विपिन पुत्र शिवराम), इटावा का एक छात्र (रवींद्र पुत्र बदन सिंह) शामिल हैं। बताया कि सभी छात्रों की थर्मल स्क्रीनिंग कराए जाने के बाद उन्हें ईशा वाटिका में बने शेल्टर होम में रखा गया है। डीएम अभिषेक सिंह ने बताया कि सभी छात्र-छात्राओं का रैपिड जांच होगी। औरैया के पास अभी रैपिड किट नहीं है। लखनऊ से मंगाई गई है। 300 किट आनी है। रविवार की दोपहर तक किट आने की संभावना है। जांच में निगेटिव पाए जाने पर उन्हें घर भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

-----------------------
इटावा से होकर एक बस औरैया पहुंची
अजीतमल (औरैया)। शनिवार की शाम 7:30 बजे अनंतराम स्थित टोल प्लाजा पर एक और बस पहुंची। जहां पर मौजूद चिकित्सकों की टीम ने बस में सवार पांच छात्र-छात्राओं रंजना पुत्री शैलेंद्र सिंह, हर्षित कुमार सिंह पुत्र सर्वेश कुमार, रिषभ राजपूत पुत्र वीरपाल सिंह राजपूत, सत्यम धारिया पुत्र राम बिहारी धारिया, निर्विकार शाक्य पुत्र गंभीर शाक्य की थर्मल स्क्रीनिंग की। सभी को जालौन चौराहा स्थित ईशा वाटिका क्वारंटीन सेंटर के लिए रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed