{"_id":"5e7645448ebc3e6fdc597da6","slug":"16-lakh-ki-chori-auraiya-news-knp551738150","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से चोरों ने नगदी समेत 16 लाख के जेवरात किए पा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से चोरों ने नगदी समेत 16 लाख के जेवरात किए पा
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र गांव भाऊपुर में शुक्रवार की रात चोरों ने एक रिटायर्ड फौजी के घर में घुसकर नगदी समेत 16 लाख रुपये के जेवरात पार कर दिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल की। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर सैंपल लिए। पीड़ित रिटायर्ड फौजी ने कोतवाली पुलिस को मामला दर्ज कराने को तहरीर दी है।
शुक्रवार की रात गांव भाऊपुर निवासी रिटायर्ड फौजी राम सजीवन पाल अपने घर में ऊपर परिवार समेत सोने चले गए। तभी रात में चोरों ने छत से सीढ़ियों के दरवाजे की कुंडी काटकर नीचे घर में उतर गए। अलमारी में रखे नगदी समेत 16 लाख रुपये के जेवरात पार कर दिए। घटना की जानकारी सुबह पीड़ित को हुई। उसने तत्काल डायल 112 पुलिस को सूचना दी। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच जांच पड़ताल की। सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित फौजी से घटना की जानकारी ली। साथ ही फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल पर पहुंचकर सैंपल जुटाए।
राम सजीवन पाल ने बताया कि चोरों ने उसके घर से 85 हजार रुपये समेत 16 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात पार किए हैं। 60 हजार उनके थे, 25 हजार रुपये पुत्र के जमा किए हुए रखे थे। पीड़ित रिटायर्ड फौजी ने मामला दर्ज कराने को कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। वहीं चोरों ने गांव स्थित मूलचंद्र के घर में अंदर खड़ी एक बाइक को मुख्य गेट का ताला तोड़कर पार कर दिया। साथ ही गांव निवासी जय प्रकाश पाठक पुत्र हुब्बलाल के घर के सामने दीवार पर लगे गेट का कुंडी काट दी। कुंडी कटने की आवाज सुनकर वहीं टीन में सो रहे जय प्रकाश ने आहट लगने पर चोरों को ललकारा। जिस पर वह भाग खड़े हुए। जिससे पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
इस संबंध में सीओ सिटी ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।