फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   158 skilled people got jobs, happy faces

Auraiya News: 158 हुनरमंदों को मिली नौकरी, खिले चेहरे

Wed, 27 Dec 2023 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 27 Dec 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
158 skilled people got jobs, happy faces
औरैया। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन व राजकीय आईटीआई के संयुक्त तत्वाधान में बुधवार को सदर ब्लाक में रोजगार मेला आयोजित किया गया। जिसमें तीन सौ से अधिक युवाओं ने प्रतिभाग किया। विभिन्न कंपनियों के कर्मचारियों ने 158 हुनरमंद युवाओं का चयन कर उन्हें रोजगार दिया।
विज्ञापन

आक्सफोर्ड शिक्षा प्रसार संस्थान के प्रशिक्षण केंद्र पर आयोजित रोजगार मेला का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा हर व्यक्ति को शिक्षित कर रोजगार से जोड़ना है। इसके लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री सौरभ भूषण शर्मा ने कहा कि अपने हाथों को मजबूत करने के लिए चयनित स्थानों पर नौकरी करने छात्र-छात्राएं जरूर जाएं। जिला समन्वयक संजीव कुमार ने बताया कि सभी ब्लॉकों में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। जो उन युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर होगा, जिन्हें नौकरी की तलाश हैं। मेले में प्रतिभाग करने वाले उम्मीदवारों को अपने क्षेत्र में विभिन्न कंपनियों से सीधे संपर्क करने का मौका भी मिलेगा। मेले का मुख्य उद्देश्य युवाओं को उचित नौकरी दिलाने में मदद करना है। जिला कौशल प्रबंधक मुकेश श्रीवास्तव ने बताया कि रोजगार मेले में पहुंचे 318 युवाओं का विभिन्न कंपनियों से आए अधिकारियों ने साक्षात्कार लिया। जिसमें 158 युवाओं को रोजगार का अवसर प्रदान किया गया। इस मौके पर आक्सफोर्ड बोर्ड शिक्षा प्रसार संस्थान, शिवा ग्रामोद्योग सेवा संस्थान, रघुवीर महिला एवं बाल जनकल्याण समिति, विजन इंडिया सर्विसेज प्रा. लि. सोनिट ग्रुप ऑफ स्टडीज एजूकेशनल सोसायटी आदि कंपनियों से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवाओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला कार्यक्रम प्रबंधक प्रमोद कुमार, अजय शर्मा आदि ने सहयोग प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed