{"_id":"5d0688fc8ebc3e33264a3b4e","slug":"156070936016-auraiya-news155","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर की टक्कर से पांच विद्युत पोल टूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंपर की टक्कर से पांच विद्युत पोल टूटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहार (औरैया)। सहार रजबहा के पास तिवारी बिल्डिंग मैटेरियल दुकान के पास गिट्टी लदा डंपर बैक करते समय विद्युत पोल से टकरा गया। डंपर टकराते ही पांच विद्युत पोल गिर गए। इससे लोगों में हड़कंप मच गया। ट्रांसफार्मर के फ्यूज जलने के बाद विद्युत आपूर्ति बंद होने से लोगों ने राहत की सांस ली। सूचना पर पुलिस चौकी सहार इंचार्ज दिनेश शंकर चतुर्वेदी, सिपाही गोपाल दुबे, सिपाही प्रवीण कुमार के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तब तक डंपर चालक निकल भागने में कामयाब रहा ।
इस हादसे को लेकर लोगों का कहना है कि बिलराया-पनवाड़ी राज्यमार्ग वाहनों के लिहाज से अत्यधिक व्यस्त है। सहार में दुकानों के आगे सड़क के फुटपाथ तक गिट्टी मौरंग डालकर दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है। कुछ दुकानदारों ने सड़क के किनारे तक पक्की दीवार बना ली है। इससे दो वाहनों के एक साथ गुजरने व साइकिल, बाइक तथा पैदल चलने वालों को भारी दिक्कत हो रही है।