फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   बादलों के चलते 42.5 छूने के बाद तेजी से गिरा पारा

बादलों के चलते 42.5 छूने के बाद तेजी से गिरा पारा

Sun, 16 Jun 2019 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
बादलों के चलते 42.5 छूने के बाद तेजी से गिरा पारा
शनिवार के दिन की शुरूआत तेज धूप और उमस भरी गर्मी के साथ हुई। लेकिन दोपहर के समय अधिकतम तापमान 42.5 का आकंड़ा छूकर तेजी से नीचे गिरा। लोगों को गर्मी से राहत मिली। इधर छाए बादलों को लेकर मौसम विशेषज्ञों ने रविवार को स्थानीय स्तर पर हल्की बारिश होने और तापमान में दो अंकों की गिरावट के आसार भी जताए हैं।
विज्ञापन



मौसम विशेषज्ञों के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस सामान्य से तीन डिग्री अधिक और न्यूनतम तापमान 31.3 डिग्री सेल्सियस, सामान्य से पांच डिग्री अधिक रिकार्ड किया गया। जबकि मौसम में आर्द्रता 46 और 31 प्रतिशत रिकार्ड की गई। दिन के समय हवाएं पश्चिम दिशा में 15 किलो मीटर और रात के समय हवाएं 10 किलो मीटर प्रति घंटा की रफ्तार से रिकार्ड की गईं। इधर मौसम विशेषज्ञ की मानें तो आने वाले पांच दिनों तक तापमान में गिरावट के आसार दिखाई दे रहे हैं। हालांकि रात के समय के तापमान में भी गिरावट के आसार हैं। मौसम विशेषज्ञों ने रविवार और सोमवार को स्थानीय स्तर बूंदाबांदी के आसार जताए हैं। पांच दिनों बाद तापमान में एक बार फिर 44 से 45 डिग्री तक पहुंचने की आशा है।
विज्ञापन



शनिवार को सुबह की शुरुआत तेज धूप के साथ हुई। आलम यह था कि तेज धूप के चलते साढ़े नौ बजे के करीब तापमान 40 डिग्री पहुंचा और दोपहर दो बजे तक तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। इसी बीच छाए बादलों ने तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज कराई और लोगों को उमस भरी भीषण गर्मी से पूरी तरह राहत दिलाई। शाम के समय मौसम खुशनुमा देखने को मिला। शहर के पार्कों में भीड़ देखने को मिली तो वहीं शाम के समय बाजारों में चहल-पहल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed