फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   आयुष्मान ने क्लैट में हासिल की

आयुष्मान ने क्लैट में हासिल की

Sun, 16 Jun 2019 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
आयुष्मान ने क्लैट में हासिल की
दिबियापुर (औरैया)। नगर निवासी आयुष्मान अवस्थी ने कामन ला एडमिशन टेस्ट (क्लैट) में देश में 842 वीं रैंक पाई है। उम्मीद है कि देश की टाप 10 नेशनल ला यूनिवर्सिटी में आयुष्मान को दाखिला मिल सकेगा। आयुष्मान ने मां के सपने को पूरा करने के लिए बीटेक की पढ़ाई छोड़ दी थी।
विज्ञापन



आयुष्मान का कहना है कि उनकी मां रीमा अवस्थी की इच्छा उसे जज के रूप में देखने की है। वह इंटरमीडिएट तक विज्ञान संकाय का विद्यार्थी रहे। वर्ष 2018 में बीटेक के लिए चयन हो गया था। लेकिन मां के सपने को पूरा करने के लिए मां की प्रेरणा से क्लैट का इम्तिहान दिया और सफलता प्राप्त की। आयुष्मान ने बताया कि उनकी बड़ी बहन ऋचा इजरायल की हाइफा यूनिवर्सिटी से इंटरनेशनल स्कालरशिप के साथ ब्रेन ट्यूमर में कीमोथेरेपी का असर कम करने की दवा का शोध कर रही हैं। छोटी बहन श्रुति विगत माह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में सफल होकर टीसीएस में मैनेजर हैं।
विज्ञापन



वर्ष 2018 के बाद छोटी बहन श्रुति के पास में नोएडा में रहकर तैयारी के लिए कोचिंग की। दोनों बहनों का कॅरियर उनके लिए प्रेरणा बना। आयुष्मान व उनकी दोनों बहनें इंटरमीडिएट तक गेल डीएवी पब्लिक स्कूल के मेधावी रहे। वह अपने सभी गुरुजनों के विशेष कृतज्ञ हैं, जिन्होंने प्रत्येक समय उन्हें पढ़ते रहने की प्रेरणा दी। आयुष्मान के पिता शैलेंद्र अवस्थी पत्रकार है। जबकि मां गृहिणी हैं। आयुष्मान का शौक क्रिकेट खेलना और अच्छा भोजन करना है। सोशल मीडिया से दूर ही रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed