{"_id":"5c607109bdec224ca3490f89","slug":"151549824265-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संचारी रोग नियंत्रण पखवाड़े से फैलने वाले रोगों पर लगेगी लगाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संचारी रोग नियंत्रण पखवाड़े से फैलने वाले रोगों पर लगेगी लगाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। जिला अस्पताल में रविवार को आयोजित कार्यक्रम में संचारी रोग नियंत्रण पखवाड़े का शुभारंभ किया गया। इसका शुभारंभ सदर विधायक रमेश दिवाकर ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश व केंद्र की सरकार देश से गंभीर बीमारी को पूरी तरह सफाया करना चाहती। साथ ही आह्वान किया कि इसमें देश का हर नागरिक सहयोग करे।
सदर विधायक रमेश दिवाकर ने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण पखवाड़े के दौरान विशेष सफाई अभियान चलेगा। लोगों को जलभराव से मुक्ति मिलेगी और ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने कार्ययोजना तैयार कर ली है। आज से शुरू होने वाला पखवाड़ा 28 फरवरी तक चलेगा। उन्होंने कहा कि गंदगी के कारण बीमारियां फैलती हैं। जिले में गंदगी के खात्मे के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। शासन के निर्देश पर संचारी रोग नियंत्रण पखवाड़े के तहत जिले की ग्राम पंचायतों में विशेष सफाई अभियान चलेगा।
उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. शिशिर पुरी ने बताया कि ग्राम प्रधान अपने गांव में अभियान के नोडल अधिकारी होंगे। प्रभात फेरी निकालकर संचारी रोग नियंत्रण पखवाड़े का उद्घाटन करेंगे। ग्राम स्तर पर साफ सफाई, हाथ धोना, शौचालय की सफाई, घर से जल निकासी के लिए जनजागरण के लिए प्रचार-प्रसार करेंगे। गांवों में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की जाएगी। इस मौके पर सभी स्वास्थ्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
-जिला अस्पताल में सदर विधायक ने किया शुभारंभ
अमर उजाला ब्यूरो