{"_id":"5a43d52b4f1c1b3c3d8c043e","slug":"151514394923-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओएचई तार पकड़ने वाले युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओएचई तार पकड़ने वाले युवक की मौत
Updated Wed, 27 Dec 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
अछल्दा (औरैया)। मालगाड़ी के ऊपर चढ़कर ओएचई तार पकड़ने वाले युवक की सैफई मिनी पीजीआई में मौत हो गई। लाइन ट्रिप होने से सप्लाई बाधित हो गई थी, इससे ट्रेनें भी रुक गई थी। युवक नौकरी न मिलने से हताश व था। इटावा के महेवा में फोन करने पर पता चला कि वह अनाथ था, कोई शव लेने भी नहीं आया। पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
महेबा से मिली जानकारी के अनुसार, रोहित मिश्रा पुत्र शिवकुमार अनाथ था। वह 6 साल पहले अनाथ आश्रम से भाग कर कानपुर रेलवे स्टेशन आया था। यहां महेवा निवासी धर्मेंद्र त्रिपाठी अपने साथ ले आए और पढ़ाई कराई। पिछले वर्ष उनकी मौत हो गई। इसके बाद उनके बुआ के लड़के लाल जी मिश्रा के यहां रहने लगा और उसका आधार कार्ड भी बनवाया। पढ़ाई पूरी होने के बाद वह गुजर बसर करने के लिए नौकरी की तलाश में भटक रहा था।
मंगलवार की देर रात रोहित कानपुर टूंडला पैसेंजर से शाम सात बजे के करीब अछल्दा रेलवे स्टेशन पर आया और काफी देर तक प्रतीक्षालय में हताश होकर बैठा रहा। वहीं पर मालगाड़ी के ऊपर चढ़कर ओएचई लाइन पकड़ ली। इसमें वह गंभीर रूप से झुलस गया। ओएचई लाइन ट्रिप हो गई। इससे ट्रेनें भी जहां की तहां खड़ी हो गईं। उसके पास बैग की तलाशी ली तो उसमें कागज, आधार कार्ड मिले। पुलिस ने रात में महेवा सूचना दी मगर कोई आया नहीं। रात में ही गंभीर हालत में उसे सैफई मिनी पीजीआई ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।