{"_id":"59d6808c4f1c1bc8538b6227","slug":"151507229836-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"17786 किसानों को आज मिलेगा कर्जमाफी का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
17786 किसानों को आज मिलेगा कर्जमाफी का लाभ
Updated Fri, 06 Oct 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। जिले में दूसरे चरण में शुक्रवार को कुल 17,786 किसानों को कर्जमाफी के प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। इसके लिए डीएम के निर्देश पर कृषि विभाग व अन्य विभागों के अधिकारियों ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। दूसरे चरण में कर्जमाफी के लिए सभी तहसील स्तर पर कार्यक्रम आयोजित हो रहे है। इसमें कुल 117 करोड़ रुपये की माफी के प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे।
बताते चले कि शासन के निर्देश पर जिले में पिछले माह कर्जमाफी का प्रथम चरण पूर्ण कर लिया गया था। इसमें कुल 1,102 किसानों को कर्जमाफी के प्रमाण पत्र बांटे जा चुके है। प्रथम चरण में शामिल न हो पाने से कई हजारों किसान मायूस थे।
हालांकि प्रशासन ने जल्द ही पात्र छूटे किसान को दूसरे चरण में शामिल कर कर्जमाफी का लाभ दिलाने का भरोसा दिया था, लेकिन फिर भी किसानों को लग रहा था कि पात्र होने के बाद भी अब न जाने कब तक उन्हें कर्जमाफी का लाभ मिलेगा। कि सानों की चिंताओं को खत्म कर शासन के निर्देश पर शुक्रवार को जिले में कर्जमाफी का दूसरा चरण आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन
इसके लिए कृषि विभाग के अधिकारियों व लीड बैंक मैनेजर ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। उरई, कोंच, कालपी, जालौन व माधौगढ़ आदि तहसील में प्रशासन ने जगह के साथ अन्य व्यवस्थाओं को भी पूर्ण कर लिया गया है। कृ षि अधिकारी राम मिलन सिंह परिहार का कहना है कि कर्जमाफी की सभी तैयारियों को पूर्ण कर लिया गया है। 17,786 किसानों को 117 करोड़ रुपये के प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। कार्यक्रम में डीएम मन्नान अख्तर के साथ सांसद व विधायक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
-अलग-अलग तहसीलों में डीएम, सांसद व विधायक बांटेंगे प्रमाण पत्र
अमर उजाला ब्यूरो