{"_id":"6a285bdfb6c087e572027af3","slug":"15-year-old-water-tank-tilts-warning-to-vacate-house-auraiya-news-c-211-1-aur1009-146327-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: 15 साल पुरानी पानी की टंकी झुकी, मकान खाली कराने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: 15 साल पुरानी पानी की टंकी झुकी, मकान खाली कराने की चेतावनी
Wed, 10 Jun 2026 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 10 Jun 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
फोटो-42 मकान खाली करने के लिए ग्रामीणाें को चेतावनी देती पुलिस। संवाद
दिबियापुर। अछल्दा विकासखंड की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत रामगढ़ हरचंदपुर में 15 वर्ष पुरानी पानी की टंकी अचानक एक तरफ झुक गई।
ग्रामीणों की सूचना पर थाना पुलिस और जल निगम की टीम ने मौके पर पहुंची और जांच की। सुरक्षा के लिहाज से टंकी के आसपास बने करीब 10 मकानों को खाली करने की चेतावनी दी। तेज आंधी आने के कारण मंगलवार को वहां नो एंट्री का बोर्ड लगा दिया गया है।
वर्ष 2012-13 में बनी इस टंकी से करीब आठ गांवों के एक हजार घरों में पानी की सप्लाई होती थी। बीती दो जून को टंकी एक तरफ झुक गई। खतरा भांपते हुए प्रशासन ने टंकी का संचालन पूरी तरह बंद करा दिया है। ग्रामीणों को पानी की किल्लत न हो, इसके लिए अब मोटर के जरिए डायरेक्ट सप्लाई शुरू की जा रही है।
मंगलवार शाम जांच करने पहुंचे खंड विकास अधिकारी अतुल यादव, ग्राम पंचायत अधिकारी सुरेंद्र प्रजापति और जल निगम की संयुक्त टीम ने स्थिति का जायजा लिया। टंकी जल निगम ने बनवाई थी।
विज्ञापन
जल निगम के जेई रविकांत ने बताया कि पूर्व प्रधान के घर के पास बनी इस टंकी में चोकिंग की समस्या आ रही थी। फिलहाल डायरेक्ट सप्लाई के आदेश दिए गए हैं, जल्द ही टंकी का जीर्णोद्धार कराकर इसे दोबारा चालू किया जाएगा।