फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   15 shopkeepers fined for encroachment and use of banned plastic.

Auraiya News: अतिक्रमण और प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ 15 दुकानदारों पर जुर्माना

Tue, 14 Jul 2026 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 14 Jul 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
15 shopkeepers fined for encroachment and use of banned plastic.
फोटो -42- दुकानदारों को चेतावनी देते सफाई निरीक्षक आशीष पांडेय साथ में अन्य। स्रोत:कर्मी
औरैया। नगर पालिका की टीम ने शहर के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाकर अतिक्रमणकारियों और प्रतिबंधित प्लास्टिक का इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान 15 दुकानदारों पर जुर्माना लगाया गया। साथ ही 96 दुकानदारों को हिदायत दी गई।
विज्ञापन

अभियान नगर पालिका के सफाई निरीक्षक आशीष पांडेय के नेतृत्व में चलाया गया। टीम ने सुभाष चौक से शुरू होकर तिलक इंटर कॉलेज तक और दूसरी तरफ संकट मोचन मंदिर से लेकर लेडीज मार्केट तक पूरे इलाके को खंगाला। इस मौके सड़क और फुटपाथ पर अवैध रूप से दुकान बढ़ाने और गंदगी फैलाने वाले 15 दुकानदारों को रंगे हाथों पकड़ा गया। इन सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए मौके पर ही 4600 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन

सफाई निरीक्षक आशीष पांडेय ने बाजार के लगभग 96 दुकानदारों को आगाह किया कि वे नालियों और सड़कों पर गंदगी न फैलाएं। साथ ही, प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग तुरंत बंद करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उल्लंघन मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जा सकती है। इसके अलावा संजय गेट पर लगने वाली फूलों की दुकानों पर भी पालिका की टीम ने जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed