{"_id":"6616da4717839a2da80c4310","slug":"15-bigha-wheat-crop-burnt-due-to-spark-from-high-tension-line-auraiya-news-c-211-1-aur1002-110738-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से जली 15 बीघा गेहूं की फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से जली 15 बीघा गेहूं की फसल
Wed, 10 Apr 2024 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 10 Apr 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
बेला (औरैया)। क्षेत्र के गांव नूरपुर में गेहूं के खेत में हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से आग लग गई। इससे लगभग 15 बीघा गेहूं की फसल जल गई। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी तहसील प्रशासन दी और पीड़ित किसानों को आर्थिक मदद दिलाए जाने की मांग की।
गांव नूरपुर निवासी ओम प्रकाश व चंद्रप्रकाश तेजराम के गांव के बाहर खेत है। खेत में ऊपर से हाईटेंशन की लाइन निकली है। इस समय में गेहूं की फसल पककर तैयार हालत में खड़ी थी। बुधवार की दोपहर हाईटेंशन लाइन के तारों से निकली चिंगारी गेहूं की फसल पर जा गिरी। इससे फसल में आग लग गई।
राहगीरों ने आग की लपटों को देख इसकी जानकारी खेत मालिक व स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घटना की जानकारी दमकल विभाग को दी। दमकलकर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक 15 बीघा में खड़ी गेहूं की फसल जल गई।
विज्ञापन
पीड़ित किसानों के सामने अब परिवार के गुजर बसर को लेकर संकट छा गया है। ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन को घटना की जानकारी दी और शीघ्र शासन से आर्थिक मदद दिलाए जाने की मांग की। थाना प्रभारी निरीक्षक विनेश कुमार ने बताया कि सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड कर्मी मौके पर पहुंचे थे।