फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   1437 VDC 223 contenders for positions

1437 वीडीसी पदों के लिए 223 दावेदार

Sun, 22 Nov 2015 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Sun, 22 Nov 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
1437 VDC 223 contenders for positions
ग्राम पंचायत चुनाव में ग्राम पंचायत सदस्य पदों पर दावेदारी का कोरम पूरा नहीं हो पा रहा है। प्रधान पद के क्रेज में वीडीसी का चुनाव गुम सा हो गया है। चुनाव के लिए सृजित पदों के सापेक्ष एक चौथाई दावेदार ही मैदान में दिखाई दे रहे हैं। कम से कम प्रथम चरण की नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद बिधूना और एरवाकटरा ब्लाकों में वीडीसी के 1437 पदों के सापेक्ष 223 दावेदारों ही चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत के प्रथम चरण में 28 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए नामांकन प्रक्रिया 20 नवंबर को होने के बाद दावेदारों को प्रतीक चिंह भी बांट दिए गए हैं। प्रथम चरण में शामिल ब्लाक एरवाकटरा और बिधूना विकास खंड में ग्राम पंचायत सदस्य के 1437 पद हैं। इनमें बिधूना ब्लाक में 855 पदों के सापेक्ष 760 दावेदारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। जांच में 17 दावेदारों नामांकन पत्र निरस्त होने से 742 दावेदार बचे। वहीं 20 उम्मीदवारों ने नाम वापस ले लिया। इसके बाद कुल दावेदारों की संख्या 722 पर ठहर गई। इसके बाद 529 दावेदार निर्विरोध जीत गए। अब निर्विरोध जीते दावेदारों को निकाल दें तो इस ब्लाक के 326 वार्डों के सापेक्ष 94 वार्डों के 193 दावेदारों का चुनावी प्रचार ग्राम पंचायतों में ही घुटकर रह गया है।
विज्ञापन


इसी क्रम में एरवाकटरा ब्लाक में वीडीसी के 582 वार्डों के लिए 667 दावेदारों की ओर से पर्चे दाखिल किए गए थे। जांच में 17 दावेदारों के आवेदन पत्र खारिज हो गए। वहीं 365 वार्डों के दावेदार निर्विरोध विजयी घोषित हो गए। एरवाकटरा ब्लाक में 28 नवंबर को होने वीडीसी चुनाव में 129 दावेदार ही चुनाव जंग में नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिधूना ब्लाक के सूने रहे 232 वार्ड
औरैया। ग्राम पंचायत सामान्य निर्वाचन-2015 में दावेदारों में ग्राम प्रधान पद को लेकर हाइपर क्रेज के चलते बिधूना ब्लाक में वीडीसी के कुल 855 वार्डों के सापेक्ष 232 वार्डों पर पर्चा दाखिल नहीं हुआ है। ग्राम पंचायत चुनाव के बाद भी इन वार्डों का रिक्त रहना तय है।


कोट --
ग्राम पंचायत सामान्य निर्वाचन-2015 में ग्राम पंचायतों में सदस्य पद को लेकर लोगों में उत्साह कम ही नजर आ रहा है। यही कारण है कि वार्डों में निर्विरोध दावेदारों की संख्या चुनाव लड़ रहे दावेदारों से कहीं अधिक है।
कुलदीप मिश्रा, निर्वाचन अधिकारी, बिधूना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed