{"_id":"5c7ac77abdec223c5d7e46e5","slug":"141551550330-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने में आईं आठ शिकायतें, एक का भी निस्तारण नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने में आईं आठ शिकायतें, एक का भी निस्तारण नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिबियापुर (औरैया)। शनिवार को दिबियापुर थाना में समाधान दिवस का जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षण किया। दिबियापुर थाने में कुल आठ शिकायतें आई। जिसमें किसी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका।
दिबियापुर थाने में समाधान दिवस पर डीएम अभिषेक सिंह मीणा, एसपी औरैया हरीशचंद्र ने पहुंचकर शिकायतें सुनी। जिसमें राजस्व संबंधी आठ शिकायतें आई। मौके पर शिकायत का निस्तारण न होने पर हल्का इंचार्ज व लेखपाल को मौके पर तत्काल भेजकर शिकायत का 24 घंटे के अंदर निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं। समाधान दिवस के बाद उन्होंने थाने के सीसीटीएनएस रूम व थाना परिसर का निरीक्षण किया। कार्यवाहक थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह को जरूरी दिशा निर्देश देकर चले गए। इस अवसर पर कानूनगो रामस्वरूप शाक्य, लेखपाल अशोक दोहरे सहित समस्त थाने का स्टाफ व राजस्व कर्मी मौजूद रहे।
-थाना परिसर का निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो