फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   कर्मचारियों की हड़ताल स्थगित,

कर्मचारियों की हड़ताल स्थगित,

Thu, 14 Feb 2019 01:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
कर्मचारियों की हड़ताल स्थगित,
औरैया। 28 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त हो गई है। संगठन के प्रांतीय नेताओं की बुधवार को अपर मुख्य सचिव के साथ बैठक हुई, जिसमें इसी माह समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन मिलने पर हड़ताल समाप्त की गई।
विज्ञापन



राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश के आह्वान पर 28 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा था। 14 फरवरी को प्रदेश के प्रत्येक जिले में धरना, 21 व 2 फरवरी को हड़ताल घोषित थी। इसको स्थगित कर दिया गया है। परिषद के पदाधिकारियों ने बताया कि बुधवार को लखनऊ में परिषद के प्रांतीय पदाधिकारियों और अपर मुख्य सचिव के साथ हुई बैठक में समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया गया। बताया कि बैठक में मुख्य रूप से उपरोक्त बिंदुओं पर समयबद्ध निर्णय के साथ पुरानी पेंशन लागू किए जाने की मांग पर अपर मुख्य सचिव ने आश्वस्त किया कि केंद्र सरकार द्वारा किए गए संशोधन को राज्य सरकार द्वारा लागू कर दिया गया है तथा भविष्य में केंद्र सरकार द्वारा इसमें जो भी संशोधन या परिवर्तन किया जाएगा उन्हें उत्तर प्रदेश में भी लागू किया जाएगा। इसके साथ ही वेतन समिति द्वारा संस्तुत फील्ड कर्मचारियों को मोटरसाइकिल भत्ता सहित विभिन्न भत्तों के संशोधन, पदोन्नति हेतु ए सी आर में अतिउत्तम की बाध्यता समाप्त करने संबंधी स्पष्टीकरण, केजीएमयू कर्मचारियों की भत्तों आदि मांगो पर इसी माह निर्णय करने के लिए आश्वासन दिया।
विज्ञापन



बताया कि अपर मुख्य सचिव द्वारा रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के साथ हुए समझौता को लागू करने सहित कर्मचारियों की मांगों पर वाता के लिए प्रमुख सचिव को निर्देशित किया। इसके साथ ही वाणिज्य कर विभाग के लिपिकीय संवर्ग का कार्य एवं दायित्व निर्धारण के लिए अपर मुख्य सचिव वाणिज्य कर को संघ के साथ वार्ता कर समयबद्ध निस्तारण के लिए निर्देश दिए। अपर मुख्य सचिव कार्मिक से विस्तृत वार्ता के बाद प्रतिनिधिमंडल मुख्य सचिव से भी मिला। मुख्य सचिव ने वार्ता में बनी सहमति के अनुसार लिए गए निर्णय को शीघ्र लागू कराने की बात कहते हुए की बात कहते हुए घोषित आंदोलन को समाप्त करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-वेतन विसंगतियों का होगा इसी माह निस्तारण का भरोसा
-इसी माह सभी समस्याओं का हल होने की उम्मीद
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed