{"_id":"5aa6ac214f1c1b92778b5119","slug":"141520872481-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-पिकअप की भिड़ंत में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर-पिकअप की भिड़ंत में युवक की मौत
Updated Mon, 12 Mar 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बिधूना(औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के बेला-बिधूना मार्ग पर सिमरा पुर्वा के पास ट्रैक्टर व पिकअप की भिडंत हो गई। जिसमें पिकअप सवार पांच लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी बिधूना में भर्ती कराया गया। यहां पर डॉक्टरों ने एक युवक सैफई रेफर कर दिया। जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई।
रविवार देर शाम एक पिकअप पर सवार होकर पृथ्वीपुर थाना बेला निवासी आनंद (25) पुत्र राकेश , संजीव (21) पुत्र विसराम, भोला (19) पुत्र कमलेश , शमशाद (21) पुत्र इसरार व फरूर्खाबाद जिले के गांव झसी निवासी रामवीर पुत्र शैलेश कुमार आ रहे थे। जैसे ही पिकअप बेला-बिधूना मार्ग स्थित सिमरापुर्वा पहुंचे तभी सामने से आ रहे ट्रैक्टर से भिड़ंत हो गई। भिड़त में पिकअप सवार पांचों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा होते देख मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। ग्रामीणों ने हादसे की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। यहां रामवीर की हालत नाजुकद देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें सैफई रेफर कर दिया। जहां रास्ते में रामवीर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक रामवीर अपने ससुराल पृथ्वीपुर जा रहा था। रामवीर की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
- ट्रैक्टर-पिकअप की भिड़ंत में युवक की मौत
- हादसे में पिकअप सवार चार लोग हुए घायल
फोटो-12एयूआरपी33-मौत की सूचना मिलने पर रोते बिलखते परिजन