{"_id":"572b92854f1c1b0d745cd15e","slug":"14-people-injured-in-road-accidents-including-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में महिला समेत 14 लोग घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में महिला समेत 14 लोग घायल
अमर उजाला ब्यूरो,औरैया
Updated Fri, 06 May 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : Amar Ujala
औरैया/अजीतमल। जिले में अलग-अलग सड़क हादसों में महिला समेत चौदह लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे।
विज्ञापन
अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के हाईवे रोड फूटे कुआ चौराहे के पास बुधवार की देर रात कार अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से टकरा गई। जिससे कार सवार देवी प्रसाद मिश्रा पुत्र रामयश मिश्रा, पत्नी चंद्रावती, विंदा, अंकित, आयुष, विशू, श्रीपति निवासीगण जनकपुरी दिल्ली घायल हो गए।
विज्ञापन
मामूली रूप से घायलों को सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया गया। घटना की रिपोर्ट देवी प्रसाद ने कोतवाली में दर्ज कराई है। उधर, अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत हुआ। बिहार से राजस्थान मका लेकर जा रहा ट्राला कोतवाली के पीछे चैराहे पर अनियंत्रित होकर पलट गया।
विज्ञापन
जिससे ट्राला चालक कमलेश कुमार मीणा पुत्र रतनलाल निवासी चुनारी थाना गाजीपुर जिला अलवर घायल हो गया। जिसे घायलावस्था में अजीतमल सीएचसी भर्ती कराया गया। वहीं औरैया कोतवाली क्षेत्र के हाईवे रोड गोपाल धर्मकांटा के पास कार अनियंत्रित होकर ट्रक से भिड़ गई।
जिससे कार सवार अवनीश, अरविंद, योगेश व राजेंद्र छुटपुट रूप से घायल हो गए। जिन्होंने प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराया लिया है। उधर, बिधूना के अछल्दा रोड पर संजू पुत्र पूतीलाल (22), ललू पुत्र विजयबहादुर (25) निवासीगण सिकंदरपुर थाना छिबरामऊ अपनी बाइक से सकंदरपुर से कटैया रमपुरा जा रहे थे ।
अछल्दा रोड स्थित पशुआ के पास सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई । जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे। घायलों को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया।