फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   13968 candidates will take the exam at 27 centres

Auraiya News: 27 केंद्रों पर 13968 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, केंद्रों की खामियां दूर कराने में जुटे अधिकारी

Thu, 15 Feb 2024 02:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Feb 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
13968 candidates will take the exam at 27 centres
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। उत्तर प्रदेश पुलिस की आरक्षी सीधी भर्ती लिखित परीक्षा को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन पूरी मुस्तैदी से जुटा है। 17 एवं 18 फरवरी को जिले के 27 परीक्षा केंद्रों पर 13968 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इसको लेकर प्रशासनिक अधिकारी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर खामियों को भी दूर कर रहे हैं।
पुलिस भर्ती परीक्षा दो पालियों में संपन्न होगी। प्रथम पाली सुबह 10 बजे से मध्यान्ह 12 बजे व द्वितीय पाली में दोपहर तीन बजे से पांच बजे तक परीक्षा संपन्न होगी। परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए नौ सेक्टर मजिस्ट्रेट व 33 स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। 27 केंद्रों में संपन्न होने वाली परीक्षा में 13968 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

परीक्षा के दिन आने-जाने में अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए यातायात पुलिस को शहर के सभी मुख्य चौराहों, मुख्य मार्गों पर कड़ी निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासनिक अधिकारी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर कमियों को दूर करने में जुटे हैं। जिलाधिकारी नेहा प्रकाश व पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने परीक्षा से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों को पूरी सक्रियता से परीक्षा संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
इनसेट ----
अजीतमल के चार केंद्र पर परीक्षा देंगे 7776 परीक्षार्थी
पुलिस परीक्षा के लिए अजीतमल क्षेत्र में चार सेंटर बनाए गए हैं। इनमें एक पाली में 1944 अभ्यर्थी परीक्षा देगें। लगातार दो दिनों में दो पालियों में परीक्षा होगी। इसमें कुल 7776 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। बुधवार को उपजिलाधिकारी रामौतार वर्मा ने कस्बे में बनाए गए जनता इंटर कॉलेज, जनता महाविद्यालय व सिंह वाहनी महाविद्यालय आदमपुर सहित मुरादगंज स्थित जिला पंचायत इंटर कॉलेज के केंद्राें का निरीक्षण किया।

जहां उन्होंने कमरों की सीसीटीवी कैमरे, आने-जाने की व्यवस्था सहित बाउंड्री बाल आदि का बारीकी से निरीक्षण किया। उपजिलाधिकारी ने बताया की तहसील क्षेत्र में बनाए गए चारों सेंटरों का निरीक्षण किया गया है। अधिकांश जगहों पर तैयारियां पूरी हैं। जहां कुछ कमियां हैं, उन्हें दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं।

बिल्सी में निकाली गई शोभायात्रा में शामिल झांकी। संवाद

बिल्सी में निकाली गई शोभायात्रा में शामिल झांकी। संवाद

बिल्सी में निकाली गई शोभायात्रा में शामिल झांकी। संवाद

बिल्सी में निकाली गई शोभायात्रा में शामिल झांकी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed