{"_id":"5c646520bdec2273a9249967","slug":"131550083360-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा : सख्ती के चलते 633 ने परीक्षा छोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा : सख्ती के चलते 633 ने परीक्षा छोड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। बुधवार को भी बोर्ड परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हो गई। दोनों पालियों में सचल दलों ने परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। हालांकि किसी भी केंद्र से नकलची पकडने की सूचना प्राप्त नहीं हुई। सुबह की पाली में 78 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित हुई। 613 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी। शाम की पारी में 20 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी।
हाईस्कूल व इंटर की परीक्षाएं परीक्षा केंद्रों पर सख्ती के बीच की गईं। सुबह की पाली में हाईस्कूल की गृह विज्ञान की परीक्षा थी, जिसमें 4963 छात्राएं परीक्षार्थी पंजीकृत थीं। 4350 ने परीक्षा दी। 613 ने परीक्षा छोड़ दी। इधर शाम की पाली में इंटरमीडिएट की अर्थशास्त्र वाणिज्यिक भूगोल में पंजीकृत एक छात्र ने परीक्षा दी। अनाज विज्ञान प्रथम में पंजीकृत 338 परीक्षार्थियों में से 320 ने परीक्षा दी और 18 अनुपस्थित रहे। वहीं अनाज विज्ञान द्वितीय में 192 परीक्षार्थियों में 190 उपस्थित रहे और दो अनुपस्थित रहे। दोनों पालियों में 633 परीक्षार्थयों ने परीक्षा छोड़ी।
जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सभी केंद्रों पर सख्ती के बीच परीक्षा संपन्न कराई जा रही है। नकल करने और कराने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बताया कि परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण करने के लिए सचल दल, जोनल मजिस्ट्रेट टीमें निकली। हालांकि किसी भी केंद्र पर न तो नकलची पकड़ा गया और न ही नकल कराए जाने की सूचना प्राप्त हुई। मंगलवार को शाम की पाली में हिंदी विषय की परीक्षा थी। इसमें हिंदी विषय में पंजीकृत 3127 में से 2647 ने परीक्षा दी। वहीं इंटरमीडिएट सामान्य विषय में पंजीकृत 19943 में से 17321 ने परीक्षा दी। 3102 परीक्षाथिय़ों ने परीक्षा छोड़ी। कंचौसी में मानस इंटर कालेज में बुधवार की सुबह हाईस्कूल गृहविज्ञान की परीक्षा में 46 में दो छात्राएं अनुपस्थित रहीं। प्रधानाचार्य डा. अनुरूध प्रताप सिंह ने बताया कि मंगलवार को सबसे अधिक 765 हाईस्कूल व इंटर के छात्र-छात्राओं ने दोनों पाली में पेपर दिए। जिसमे 20 ने परीक्षा छोड़ी।
विज्ञापन
-सचल दलों ने किया परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो