फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   मंडी के अंदर धान लदे ट्रैक्टर का चालान करने पर भड़के आढ़ती

मंडी के अंदर धान लदे ट्रैक्टर का चालान करने पर भड़के आढ़ती

Tue, 04 Dec 2018 11:42 PM IST
Updated Tue, 04 Dec 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
मंडी के अंदर धान लदे ट्रैक्टर का चालान करने पर भड़के आढ़ती
औरैया। मंडी के अंदर खड़े धान लदे ट्रैक्टर का चालान करने पर एसडीएम सदर और आढ़तियों में जमकर कहासुनी हुई। आढ़तियों ने एसडीएम पर धान लदे ट्रैक्टर का मनमाने तरीके से चालान करने का आरोप लगाते हुए नाराजगी जाहिर की। आढ़तियों ने पल्लेदार को पीटने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन


मंगलवार की शाम लगभग साढ़े पांच बजे ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर अनुपम शुक्ला, टीएसआई शैलेश पांडेय के साथ मंडी समिति स्थित धान खरीद केंद्रों का निरीक्षण करने पहुंचे। खाद्य विभाग के केंद्र पर पहुंचने पर वहां किसी बात को लेकर एसडीएम ने पल्लेदार राजू को फटकार लगाकर दी। इस पर राजू ने मंडी के आढ़तियों को एसडीएम द्वारा तानाशाही करने व पीटने की जानकारी दी। इस दौरान एसडीएम ने वहां खड़े धान लदे ट्रैक्टर के साथ मौजूद किसानों से केंद्र पर धान बेचने की बात कही।
विज्ञापन


किसानों के न मानने पर एसडीएम ने ट्रैक्टर का चालान काटने के निर्देश दिए। इसी बीच मंडी के आढ़ती भी वहां पहुंचे। आढ़तियों ने विरोध करते हुए कहा कि मंडी के इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा कि मंडी के अंदर किसी ट्रैक्टर का चालान हो रहा है। आढ़तियों ने कहा कि ट्रैक्टर मालिक ट्रैक्टर यहां छोड़कर कागज लेकर चले जाते हैं। ऐेसे में उसे सीज करने की कार्रवाई गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसको लेकर आढ़तियों और एसडीएम के बीच कहासुनी भी हुई। आढ़तियों के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए टीएसआई ने मामूली मामले में ट्रैक्टर का चालान किया और आश्वासन दिया कि मामूली जुर्माने पर ट्रैक्टर को छोड़ दिया जाएगा। तब जाकर आढ़तियों का गुस्सा शांत हुआ। आढ़तियों ने कहा कि यदि कोई किसान धान बेचने आढ़ती के यहां जाता है तो उसे जाने दिया जाए। प्रशासन किसानों के साथ जबरदस्ती न करे।


शासन की मंशानुसार धान खरीद में तेजी लाने के लिए खरीद केंद्रों का निरीक्षण किया जा रहा था। इस दौरान कुछ किसानों ने केंद्र पर धान बेचने का विरोध किया। उन्हें समझाने के दौरान कुछ आढ़ती विरोध पर उतर आए थे।
अनुपम शुक्ला, एसडीएम सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed